Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019 : यह तीन टीमें विश्वकप की वजह से बीच आईपीएल में बदल सकती हैं अपने कप्तान

जिस टी-20 क्रिकेट लीग का दुनिया भर के करोड़ो क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वह टी-20 मात्र 2 दिन बाद ही आने वाली है. जी हां, हम बात कर रहे हैं आईपीएल की, बता दें, कि 23 मार्च से आईपीएल 2019 शुरू हो रहा हैं. इस आईपीएल के दौरान तीन फ्रेंचाइजीयों को बीच आईपीएल में अपने कप्तान बदलने पड़ सकते हैं और इसका बड़ा कारण विश्व कप होगा.

दरअसल, विश्व कप 2019 से पहले वर्कलोड मैनेज करने के चलते तीन आईपीएल टीम के कप्तान कुछ मैचों में आराम ले सकते हैं और उनकी जगह दूसरे खिलाड़ियों को कप्तानी का मौका मिल सकता है.

रोहित शर्मा (मुबई इंडियंस)

मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है. वह पिछले 6 आईपीएल से टीम के कप्तान बने हुए है. वह मुंबई इंडियंस के कप्तान होने के साथ-साथ भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज भी है और उपकप्तान भी है.

वह भारत की विश्व कप टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है, इसलिए विश्व कप 2019 को देखते हुए आईपीएल के दौरान उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा सकता है, जिसके चलते वह कुछ आईपीएल मैचों में आराम कर सकते हैं. उनकी जगह हार्दिक पांड्या या किसी अन्य को मुंबई इंडियंस का कप्तान बीच आईपीएल के मैचों में बनाया जा सकता है.

विराट कोहली (आरसीबी)

विराट कोहली आईपीएल में आरसीबी टीम की कप्तानी पिछले काफी सालों से कर रहे हैं. हालाँकि, अबतक उनकी कप्तानी में आरसीबी टीम ख़िताब नहीं जीत पाई हैं.

इस साल वह अपनी टीम को ख़िताब जरुर जीताना चाहेंगे, लेकिन उनके इस रास्ते में एक बड़ी चुनौती वर्कलोड मैनेज की हैं.

उन्हें भारतीय टीम को भी विश्व कप जीताना है, जिसके लिए आईपीएल में उनका वर्कलोड मैनेज होना बहुत जरुरी है, इसलिए हो सकता है, विराट आईपीएल के कुछ मैचों से आराम ले और उनकी जगह एबी डीविलियर्स टीम की कप्तानी करे.

एमएस धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स)

एमएस धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार आईपीएल की विजेता बना चुके हैं. आईपीएल 2019 में भी टीम को उनसे बड़ी उम्मीदे हैं.

हालाँकि, धोनी की असली नजर विश्व कप 2019 में है. जिसके लिए वह भी आईपीएल 2019 के कुछ मैचों से खुद को तरोताजा रखने के लिए आराम ले सकते हैं. धोनी की जगह सुरेश रैना को कुछ मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करनी पड़ सकती है.

यह दिग्गज होगा सनराइजर्स हैदराबाद का नया कप्तान

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post IPL 2019 : यह तीन टीमें विश्वकप की वजह से बीच आईपीएल में बदल सकती हैं अपने कप्तान appeared first on Sportzwiki.