क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के शुरू होने में अब कुछ ही वक्त रह गया है,सभी क्रिकेट प्रशंसको को उसका इंतजार है। आईपीएल के 12वें सीजन का आगाज 23 मार्च से होने जा रहा है जिसको लेकर हर कोई फ्रेंचाइजी पूरी तरह से तैयार हैं।
ये फ्रेंचाइजी पछता रही होंगी अपने इन खिलाड़ियों को रिलीज कर
इस सीजन के लिए लगभग सभी फ्रेंचाइजी ने अपने कई खिलाड़ियों को रिलीज किया है और कई खिलाड़ियों को रिटेन किया है। लेकिन कुछ फ्रेंचाइजी ऐसी हैं जिन्होंने अपने रिटेन किए खिलाड़ियों को लेकर अब पछता रही होंगी।
तो आपको इस रिपोर्ट में हम ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिनको उनकी फ्रेंचाइजी ने रिटेन तो कर दिया है लेकिन वो अपने इस फैसले से अब पछता रही होंगी।
क्विंटन डी कॉक
मौजूदा विश्व क्रिकेट के सबसे शानदार विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक का नाम आता है। क्विंटन डी कॉक तूफानी बल्लेबाजी करने का माद्दा रखते हैं।
आईपीएल में पिछले कुछ सीजन से खेल रहे क्विंटन डी कॉक पिछले सीजन में आरसीबी के लिए खेला करते थे, लेकिन इस बार उन्हें आरसीबी ने रिलीज कर दिया और वहीं नीलामी में मुंबई इंडियंस ने डी कॉक पर दांव खेला।

भले ही डी कॉक का बल्ला पिछले सीजन में ना चला हो लेकिन उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए तो उनके रिलीज करने से आरसीबी फ्रेंचाइजी जरूर पछता रही होगी।
मर्कस स्टोइनिस
ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी मर्कस स्टोइनिस इन दिनों ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवर की टीम के अहम सदस्य में से एक हो चुके हैं। स्टोइनिस में एक शानदार ऑलराउंडर काबिलियत है।

मर्कस स्टोइनिस पिछले कुछ सीजन से आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। लेकिन इस बार उन्हें आरसीबी ने अपनी टीम का हिस्सा बना लिया।
किंग्स इलेवन पंजाब के रिलीज करते ही आरसीबी ने इस मौके को हथिया लिया। अब स्टोइनिस की फॉर्म को देखते हुए किंग्स इलेवन पंजाब जरूर अपना सिर पीट रही होगी।
शिखर धवन
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों टीम की बल्लेबाजी की सबसे मजबूत कड़ी हैं। शिखर धवन एक बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं जो किसी भी मैच का रूख बदलने का माद्दा रखते हैं।

शिखर धवन पिछले काफी सीजन से सनराईजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे लेकिन उन्हें सनराईजर्स हैदराबाद ने रिलीज कर दिल्ली केपिटल्स को सौंप दिया।
शिखर धवन के जाने के बाद अब सनराईजर्स हैदराबाद को जरूर महसूस हो रहा होगा कि उन्होंने धवन को छोड़कर बहुत बड़ी गलती कर दी ।
ग्लेन मैक्सवेल
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल दुनिया के सबसे तूफानी बल्लेबाजों में से एक हैं। ग्लेन मैक्सवेल पिछले कई सालों से आईपीएल सीजन के एक जबरदस्त खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

ग्लेन मैक्सवेल किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने के बाद पिछले साल दिल्ली केपिटल्स की टीम का हिस्सा थे। लेकिन दिल्ली केपिटल्स ने उन्हें इस सीजन में खराब प्रदर्शन को देखते हुए रिलीज कर दिया।
हालांकि मैक्सवेल ने इसके बाद खुद को इस सीजन से अलग कर दिया लेकिन जिस तरह से मैक्सवेल प्रदर्शन कर रहे हैं उससे तो साफ है कि दिल्ली केपिटल्स को पछतावा जरूर हो रहा होगा।
विजय शंकर
भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते ऑलराउंडर खिलाड़ी विजय शंकर इन दिनों क्रिकेट जगत में छाए हुए हैं। विजय शंकर तेजी के साथ अपने करियर के ग्राफ को ऊंचा करते जा रहे हैं।

पिछले सीजन में विजय शंकर को आईपीएल में दिल्ली केपिटल्स की टीम ने शामिल किया था और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया, लेकिन इस बार सीजन के लिए दिल्ली केपिटल्स ने विजय शंकर को रिलीज कर दिया।
शंकर जिस तरह से इन दिनों खेल रहे हैं उससे तो लग रहा है कि उन्हें छोड़ दिल्ली फ्रेंचाइजी जरूर पछता रही होगी।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- इन पांच खिलाड़ियों को रिलीज कर उनकी फ्रेंचाइजी को हो रहा होगा अब पछतावा appeared first on Sportzwiki.