Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी खोज निकाला जसप्रीत बुमराह का विकल्प, गेंदबाजी एक्शन देख आप भी रह जायेगे हैरान

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं। जसप्रीत बुमराह की सबसे बड़ी खासियत उनकी गेंदबाजी लाइन और सटिक यॉर्कर हैं जो वो किसी भी परिस्थिति में बल्लेबाज को परेशान करने का सबसे बड़ा हथियार है।

जसप्रीत बुमराह का गेंदबाजी एक्शन है और से अलग

जसप्रीत बुमराह की एक और खासियत उन्हें सभी तेज गेंदबाजों से अलग बनाती है वो हैं उनकी गेंदबाजी एक्शन, वैसे तो आमतौर पर गेंदबाजों की एक्शन में कुछ ना कुछ समानता होती है।

लेकिन बुमराह का गेंदबाजी एक्शन पूरी तरह से अलग है। जो उन्हे तमाम गेंदबाजों से अलग बनाती है। कुछ वैसे ही गेंदबाजी एक्शन भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर से देखने को मिल सकता है।

आरसीबी को नेट प्रैक्टिस कराते बुमराह जैसी एक्शन वाले गेंदबाज को देखा

इन दिनों भारत में इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच अपने शबाब पर है। और इसी में कई टीमों को नेट में प्रैक्टिस करवाने के लिए युवा खिलाड़ी मिल जाते हैं। उन्ही में से एक महेश कुमार में बुमराह जैसी एक्शन देखी गई।

बैंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रात मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला जाना है। इस मैच के पहले प्रैक्टिस सेशन में देखने आए दर्शकों को भले ही चोटिल जसप्रीत बुमराह एक्शन में नहीं दिखे।

22 साल के महेश कुमार करते हैं बुमराह की तरह गेंदबाजी

लेकिन उन्हें ठीक उन्ही की स्टाइल में गेंदबाजी करने वाले महेश कुमार की गेंदबाजी देखने को मिली। कर्नाटक के 22 साल के नौजवना गेंदबाज महेश कुमार को आरसीबी के बल्लेबाजों को प्रैक्टिस कराते देखाा गया। उनकी गेंदबाजी एक्शन ठीक बुमराह की तरह ही है।

महेश कुमार के लिए ये पहली बार नहीं बल्कि को पिछले सीजन से ही आरसीबी के बल्लेबाजों के नेट में गेंदबाजी कर रहे हैं। साथ ही वो बैंगलुरू में साल 2017 में भारतीय टीम के शिविर में भी गेंदबाजी कर चुके हैं।

महेश कुमार से जब इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि “विराट कोहली से बात करना विशेष था। उन्होंने मुझे अपनी ताकत पर बने रहने और किसी की नकल नहीं करने को कहा है।” आपको बता दें कि महेश कुमार को आरसीबी के गेंदबाजी कोच आशिष नेहरा ने मंगलवार को एक जोड़ी जूते उपहार में दिए।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी खोज निकाला जसप्रीत बुमराह का विकल्प, गेंदबाजी एक्शन देख आप भी रह जायेगे हैरान appeared first on Sportzwiki.