Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: विराट कोहली के समकक्ष माने जाने वाले जो रूट ने अश्विन-बटलर मांकडिंग पर आईसीसी से की ये मांग

आईपीएल के इस सीजन के दौरान हुए सबसे चर्चित घटना मांकडिंग पर विश्व के सभी दिग्गज खिलाड़ियों ने अपना अपना पक्ष रखा. वर्ल्ड कप के नजदीक होने के कारण इस घटना ने सभी को चौकन्ना कर दिया है. इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट ने आईपीएल में हुए मांकडिंग के विवादित निर्णय पर अपना विचार साझा करते हुए कहा,कि वर्ल्ड कप 2019 के दौरान दुसरे खिलाड़ी भी ऐसा करने की कोशिश करेंगे, क्योकि यह खेल के नियमो के भीतर है,आईसीसी इसको स्पष्ट नहीं करेगा?

 आईपीएल में अश्विन ने जोस बटलर को किया था मांकडिंग 

आईपीएल के इस सीजन में पंजाब और राजस्थान दोनों अपने पहले मैच को जीतने के विचार से उतरे, पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने 184 रनों का लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम में जोस बटलर एक शानदार पारी खेल रहे थे और राजस्थान  को जीत की तरफ ले जा रहे थे, लेकिन अश्विन ने बटलर को मांकड कर  दिया, जिसके कारण ये घटना काफी विवाद में रही.

इस घटना पर इंग्लैड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट ने कहा,कि

“वर्ल्ड कप के दौरान कई खिलाड़ी ऐसा करते दिखाई देंगे.”

‘मांकड़’ नियम पर स्पष्टता का आह्वान करते हुए रूट ने कहा,

“मै इसमे शामिल नहीं होना चाहता.”

जो रूट ने बताया कि “जिस प्रकार से जोस बटलर ने अपना विकेट खोया उससे मै प्रभावित नहीं हुआ.”

अश्विन पर कमेंट करने से किया इंकार

 

शुक्रवार, 29 मार्च को द टेलीग्राफ के हवाले से लिखा गया है,

“ऐसा कुछ नहीं है, जिसमें मैं शामिल होना चाहूंगा. मैं इस विवाद से व्यक्तिगत रूप से बहुत प्रभावित नहीं था, क्योकि बहुत सारे लोगो ने कहा कि यह खेल के नियमो के भीतर है, लेकिन जोस बटलर दुर्भाग्यशाली रहे.”

आगे उन्होंने कहा, कि

“कुछ लोग ऐसा करते हुए दिखाई देंगे, अंपायर के लिए यह निर्णय करना बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा, कि खिलाड़ी के मन के अंदर क्या चल रहा और बाहर क्या चल रहा है और खेल के मैदान पर सभी को स्पष्ट करना पड़ेगा. मुझे पता है कि यह एक सीधा नियम है, लेकिन उतना भी जरुरी है कि खेलने वाले के मन के अन्दर क्या है और बाहर क्या?”

अश्विन के किये मांकडिंग पर उन्होंने कहा कि

वह व्यक्तिगत रूप से एक सामान निर्णय में शामिल होना नहीं चाहते.”

विश्वकप का दिया उदाहरण

जो रूट ने ये कहते हुए अपने विचार को समाप्त किया कि,

“जब गेंदबाज रनिंग कर रहा हो तो तब तक बल्लेबाज अपने क्रीज में बने रहें, यह एक अच्छी चेतावनी है.”

वर्ल्ड कप का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा

“मै खुश हूँ कि ऐसा वर्ल्ड कप के फाइनल मैच या किसी महत्वपूर्ण मैच के दौरान नहीं हुआ. मै इस प्रकार के निर्णय में शामिल होना नहीं चाहूँगा अगर हुआ भी तो व्यक्तिगत रूप से वह निर्णय लूँगा.”

साथ ही उन्होंने आईसीसी से ‘मनकंड’ के नियम को स्पष्ट करने को कहा.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019: विराट कोहली के समकक्ष माने जाने वाले जो रूट ने अश्विन-बटलर मांकडिंग पर आईसीसी से की ये मांग appeared first on Sportzwiki.