इंटरनेट डेस्क। भुवनेश्वर कुमार आईपीएल के 12वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की और से मैदान में विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करते नजर आते है। इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद के आईपीएल 12 के लिए एक बुरी खबर मिल सकती है।
IPL 12 से पहले इस पूर्व दिग्गज ने की भविष्यवाणी, ये खिलाड़ी बनेगा ;प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार खबर मिल रही हैं कि भुवनेश्वर कुमार आगामी विश्वकप को ध्यान में रखते हुए वर्कलोड़ के कारण आईपीएल 12 के दूसरे हाफ से आराम पर जा सकते है। सूत्रों से खबर मिल रही हैं कि आईपीएल के बाद इंग्लैंड में विश्वकप का आयोजन किया जाएगा। इसी बीच कोई भी खिलाड़ी किसी भी प्रकार की कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। क्योंकि विश्वकप एक बहुत बड़ा टूर्नामेंट है। इंग्लैंड में मई जून में विश्वकप का आयोजन होने जा रहा है। भारतीय टीम विश्वकप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ विश्वकप में अपना आगाज करेगी।
भारतीय टीम के इस दिग्गज गेंदबाज ने बतायाकि सभी खिलाड़ी आईपीएल में खेलेंगे, लेकिन वर्कलोड की बात हमारे दिमाग में है। उन्होंने कहा कि अगर मुझे लगता है कि मैं थका हुआ हूं तो फिर मैं आराम करना चाहूंगा। जाहिर बात है कि यह फ्रेंचाइजी पर निर्भर करता है, लेकिन उन्हें भी इस बात का ध्यान रखना होगा कि खिलाड़ी का फिट रहना आवश्यक है। भुवनेश्वर कुमार इस समय कंगारू टीम के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेल रहे है। भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। भुवी आईपीएल प्रतियोगिता में पर्पल कैप पर भी कब्जा कर चुके है।