इंटरनेट डेस्क। अब क्रिकेट के फैंस को जल्द ही चौको छक्को की बारिश देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि आईपीएल का 12वां 23 मार्च से शुरू होने वाला है। आईपीएल के 12वें सीजन में पहला मुकाबला पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू के बीच होगा।
इसी बीच आईपीएल 12 शुरू होने से पहले पिछले साल की उपविजेता टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार पिछले साल बॉल से छेड़छाड़ के मामलें में कंगारू टीम के तूफानी बल्लेबाज डेविड वार्नर आईपीएल के 11वें सीजन में नहीं खेल पाएं थे। लेकिन अब खबर मिल रही हैं कि वॉर्नर लीग के 12वें संस्करण में लौटेंगे और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने सोशल मीडिया के जरिए वॉर्नर के संदेश के बारें में बताया। वॉर्नर ने कहा, हाय! मैं डेविड वॉर्नर, मैं सनराइजर्स हैदराबाद के सभी प्रशंसकों को एक खास संदेश देना चाहता हूं। साथ ही लिखा कि आपने हमें इतने वर्षों में जो प्यार और समर्थन दिया उसके लिए आपका धन्यवाद। पर अब वक्त आ गया है कि हम अपने फैंस को भी कुछ दें। आपको बात दें कि डेविड वार्नर की कप्तानी में आरेंज आर्मी यानी कि सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में आइपीएल का विजेता बनाया था। आईपीएल के 12वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद को इस बार अपना पहला मैच 29 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है।वॉर्नर ने कई अहम मैचों में टीम को विजयी बनानें में अहम योगदान दिया है।