Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- जब विराट कोहली से आरसीबी के अलावा दूसरी टीम से खेलने को किया सवाल तो कहली ने दिया ये चौंकाने वाला जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली विश्व क्रिकेट की सबसे हाई वॉल्टेज टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने अभी तक केवल एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेला हो। अब तक आईपीएल के 11 सीजन हो चुके हैं, लेकिन विराट कोहली इस सभी सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का ही हिस्सा रहे हैं।

विराट कोहली पहले सीजन से अब तक खेल रहे हैं आरसीबी के लिए

विराट कोहली आईपीएल के पहले सीजन यानि साल 2008 से ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे हैं। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के साथ किरोन पोलार्ड और लसिथ मलिंगा तो किंग्स इलेवन पंजाब के लिए शॉन मार्श एक ही फ्रेंचाइजी से खेले हैं लेकिन ये तीनों ही खिलाड़ी पूरे 11 सीजन नहीं खेले हैं।

ऐसे में विराट कोहली का एक ही फ्रेंचाइजी के साथ खेलने का सबसे लंबा और बेहतरीन अनुभव रहा है। 11 सीजन एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेलने का बाद अब विराट कोहली अपने 12वें सीजन के लिए भी तैयार हैं।

विराट कोहली से आरसीबी के अलावा दूसरी फ्रेंचाइजी से पूछी पसंद

विराट कोहली को आरसीबी ने साल 2013 में अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया था। और वो इस 12वें सीजन के साथ ही कप्तानी के रूप में भी आरसीबी के लिए 7वां सीजन पूरा करेंगे।

 

अब जब विराट कोहली के बारे में बात करें कि वो 12 सीजन आरसीबी के लिए पूरा होने के बाद किसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलना पसंद करेंगे या किस फ्रेंचाइजी के लिए खेलना, चाहेंगे तो कोहली ने इसको लेकर अपना खुलासा किया है।

विराट कोहली ने दो टूक कहा, आरसीबी के अलावा नहीं होगी कोई टीम

विराट कोहली से प्रेस कॉन्फ्रेंस में दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलने का सवाल किया तो उन्होंने साफ तौर से स्वीकार किया कि वो टी20 लीग में किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेलना चाहेंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के साथ तैयारियों में लगे कप्तान विराट कोहली से जब शनिवार को इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि “आरसीबी के लिए एक बार फिर और हमेशा के लिए।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- जब विराट कोहली से आरसीबी के अलावा दूसरी टीम से खेलने को किया सवाल तो कहली ने दिया ये चौंकाने वाला जवाब appeared first on Sportzwiki.