Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: बैन के बाद स्मिथ की हुई वापसी, वॉर्न बोले- रनों की होगी बारिश

स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ अफ्रीका के खिलाफ गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ अब वापसी के लिए तैयार है। स्टीव स्मिथ आईपीएल 2019 से वापसी करने जा रहे है। वो रविवार को जयपुर में आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स से जुड़ गए। वहीं खबरें है कि स्मिथ वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2019) के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी की कोशिश कर रहे है।

अगर वो आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते है तो उनका वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में चयन आसान हो जायेगा। वहीं राजस्थान रॉयल्स टीम के ब्रांड दूत शेन वॉर्न ने कहा कि उन्हें यकीन है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ मैदान पर रनों की बारिश करने वाले है। उन्होंने आगे कहा, ; स्मिथ क्रिकेट खेलने को बेताब होंगे, उन्हें इससे प्यार है और वह इसमें माहिर हैं। स्मिथ और वॉर्नर दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से हैं, इस बार स्मिथ का प्रदर्शन शानदार रहेगा।

वहीं स्मिथ ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर किया। उन्होंने लिखा- 'इस साल के आईपीएल के लिए बहुत उत्साहित हूं।' वहीं राजस्थान रॉयल्स ने भी स्मिथ की वापसी का समर्थन किया और ट्वीट कर उनका एक वीडियो शेयर किया।

यह भी पढ़े:-

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर रचा इतिहास, 7 विकेट से दर्ज की जीत

आतंकी हमले में बाल-बाल बची बांग्लादेश क्रिकेट टीम लौटी स्वदेश, अब ब्रेक लेने के मूड में

इस भारतीय खिलाड़ी ने आज ही के दिन बनाया था क्रिकेट इतिहास का ये विश्व रिकॉर्ड



Herald