भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ ही अब हर खिलाड़ी देश की टीम के प्रतिनिधित्व करने के बाद अपनी फ्रेंचाइजी की टीम के लिए खेलने को तैयार है। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिनों का वक्त बचा हुआ है।
क्या आईपीएल ट्रॉफी जीतना विराट कोहली का नहीं है सपना?
इसके ठीक पहले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने एक साथ कई बातों को सामने रखा है। विराट कोहली ने आईपीएल से जुड़े अनुभवों को लेकर एक किताब जारी की है।

इसमें आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने अपनी आईपीएल टाइटल जीतने के सपने का बखान नहीं किया। विराट कोहली को अब तक पहले आईपीएल खिताब की तलाश है लेकिन उन्होंने इसे जीतने के सपने का जिक्र नहीं किया है।
विराट कोहली ने आरसीबी की जर्सी में इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
इसमें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भले ही अपने आईपीएल खिताब जीतने के सपने के बारे में तो नहीं बताया लेकिन कोहली ने आरसीबी के लिए अब तक के इतिहास में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी का जिक्र किया।

विराट कोहली ने वैसे तो आईपीएल में आरसीबी के लिए कई शानदार और बड़ी पारियां खेली हैं लेकिन उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी के लिए चैंपियंस लीग टी20 में खेली 49 रनों की एक पारी को सबसे अच्छी पारी बताया। जो उन्होंने 2010 के चैंपियंस लीग में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली थी। लेकिन इसमें आरसीबी को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2010 के चैंपियंस लीग में कोहली ने खेली थी 49 रनों की पारी
कोहली ने इस पारी को लेकर कहा कि मुझे डरबन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2010 में चैंपियंस लीग टी20 मैच याद है, जिसमें मैंने 49 रन बनाए थे लेकिन हम आखिर में मैच हार गए। मैं इसे आरसीबी की जर्सी पहने हुए अपनी सबसे यादगार पारियों में से एक मानता हूं।

इस मैच में जब सभी ने हार मान ली थी, तो मैं अंत तक बना रहा और लगभग हमें जीत मिल ही गई थी। इससे मुझे बहुत ही आत्मविश्वास मिला और उस मैच को देखने वाले सभी लोगों ने मेरी तारीफ की। ये मेरा #GameBanayeyaName वाला पल था, जिसने मुझे बनाया।
मुंबई इंडियंस की टीम में जहीर खान थे, जिन्होंने सचिन पाजी और भज्जी पा के साथ आखिरी ओवर में गेंदबाजी की थी। उन्होंने सभी को देखा और देखा कि मैं संभावित रूप से क्या कर सकता हूं। ये मेरे लिए एक बहुत बड़ा पल था।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेली गयी इस छोटी सी पारी को बताया अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी appeared first on Sportzwiki.