Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- आईपीएल के इतिहास में अब तक इन पांच खिलाड़ियों को हमेशा समझा गया अंडररेटेड

इंडियन प्रीमियर लीग एक ऐसा मंच है जहां से देश-विदेश के कई खिलाड़ियों ने अपनी पहचान बनायी है। आईपीएल ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया, जिसमें ऐसे काफी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने प्रतिभा का लोहा मनवाया और विश्व क्रिकेट में अपने नाम की एन्ट्री की।

आईपीएल के इतिहास में इन पांच खिलाड़ियों को किया गया अंडररेटेड

इस तरह से आईपीएल के पहले सीजन से ही सैकड़ो खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से प्रभावित किया। लेकिन इन सबके बीच कई खिलाड़ी ऐसे रहें जिनके प्रदर्शन की गूंज पूरे क्रिकेट जगत को सुनाई दी और उन्हें ऐसा सम्मान भी मिला।

लेकिन कुछ दुर्भाग्यशाली खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने लगातार प्रदर्शन से खूब छाप छोड़ने की कोशिश तो की लेकिन शायद उन्हें वो सम्मान नहीं मिल सका जिसके वो हकदार थे। तो आपके सामने हम आईपीएल के इतिहास के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्हें बहुत ही अंडर रेटेड किया गया।

सुब्रमण्यम बद्रीनाथ

तमिलनाडू के दिग्गज बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ एक बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं। एस बद्रीनाथ ने घरेलू क्रिकेट के साथ ही आईपीएल के मंच पर भी अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया।

आईपीएल की बात करें तो सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी लंबे समय तक हिस्सा रहे। उन्होंने आईपीएल में भी 95 मैच खेले जिसमें करीब 30 की औसत से रन बनाए और 11 अर्धशतक भी जड़े, लेकिन इसके बाद भी वो नाम और सम्मान के लिए जूझते रहे।

मिचेल मैक्लेनघन

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनघन ने अपनी गेंदबाजी से पूरे विश्व क्रिकेट की टी20 क्रिकेट में कमाल किया है। कुछ उसी तरह से पिछले कुछ सालों से मिचेल मैक्लेनघन आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं।

मैक्लेनघन ने लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह के बीच अपनी पहचान बनायी। मिचेल मैक्लेनघन पिछले कुछ सीजन से हर साल बेहतर कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 52 मैचों में 71 विकेट हासिल किए लेकिन उन्हें वो नाम नहीं मिला जैसा उनका प्रदर्शन रहा है।

युसुफ पठान

भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी बल्लेबाजों में शुमार युसुफ पठान आईपीएल के एक बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। युसुफ पठान आईपीएल के पहले सीजन से ही खेल रहे हैं और चमक बिखेर रहे हैं।

युसुफ पठान ने वैसे तो अपने इस प्रदर्शन से विरोधी गेंदबाजों में खौफ जरूर पैदा किया लेकिन लगातार बेहतर प्रदर्शन के बाद भी इन्हें अंडर रेटेड ही किया गया। युसुफ अब तक आईपीएल में 143 की स्ट्राइक रेट से 3165 रन बनाने के साथ ही 42 विकेट भी हासिल किए।

रॉबिन उथप्पा

भारतीय क्रिकेट टीम में प्रतिभाओं की कभी कमी नहीं रही है। ऐसे ही कर्नाटक के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने भी अपने हुनर से भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनायी थी।

रॉबिन उथप्पा आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाजों में शुमार रहे हैं जिनकी मौजूदगी से विरोधी टीम अपनी जीत नहीं मान सकती है। लेकिन इस पहचान के बाद भी रॉबिन उथप्पा को वो सम्मान नहीं मिला जैसा उनका प्रदर्शन रहा है। उथप्पा के आंकड़े ही इसके गवाह हैं, जिसमें उन्होंने अब तक 4121 रन बना डाले हैं।

पीयूष चावला

आईपीएल के इतिहास में सबसे कामयाब गेंदबाजों की बात करें तो भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला का नाम नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। पीयूष चावला भारतीय टीम के लिए खेलने के साथ ही आईपीएल में बहुत शानदार गेंदबाज रहे हैं।

अब तक आईपीएल में पीयूष चावला ने जैसी गेंदबाजी की है उससे तो उन्हें वो सम्मान और हक नहीं मिल सका जिसके वो लायक थे। पीयूष चावला ने आईपीएल में अब तक 145 मैचों में 141 विकेट अपने नाम किए।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- आईपीएल के इतिहास में अब तक इन पांच खिलाड़ियों को हमेशा समझा गया अंडररेटेड appeared first on Sportzwiki.