विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई उसके बाद से इस लीग ने अपने 11 सीजन पूरे कर लिए हैं और अब ये अपने 12वें सीजन के लिए तैयार खड़ा है। इन 11 सीजन में हम और आपने देश विदेश के कई स्टार खिलाड़ियों को खेलते देखा है।
इंग्लैंड के इन तीन खिलाड़ियों ने कभी नहीं खेला आईपीएल
विश्व क्रिकेट के कई विदेशी खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा हैं उसी तरह से इंग्लैंड से भी कम लेकिन कई स्टार खिलाड़ियों ने आईपीएल में अपनी हिस्सेदारी पेश की है।
लेकिन इंग्लैंड के कुछ ऐसे बड़े दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं जो आईपीएल का हिस्सा अब तक नहीं रहे हैं। आज हम आपको इस रिपोर्ट में इंग्लैंड के तीन उन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो नहीं रहे हैं आईपीएल का हिस्सा….
जो रूट
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज और टेस्ट कप्तान जो रूट विश्व क्रिकेट में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। जो रूट मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। जिनके पास सभी तरह की फॉर्मेट खेलने का अनुभव है।

जो रूट की टी20 काबिलियत पर भी कोई शक नहीं है लेकिन बावजूद इसके जो रूट अब तक आईपीएल में नहीं खेले हैं। हमेशा जो रूट के खेले जाने की बातें तो होती है लेकिन या तो खुद नाम ले लेते हैं या फिर इन्हें किसी टीम ने चुना नहीं।
जेम्स एंडरसन
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की स्विंग का कोई सानी नहीं है। जेम्स एंडरसन विश्व के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक है जिन्हें कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।

लेकिन इस शानदार स्विंग गेंदबाजी और बेहतरीन करियर के बाद भी जेम्स एंडरसन ने कभी आईपीएल नहीं खेला है। खुद जेम्स एंडरसन ही इस हाईप्रोफाइल लीग से दूर ही रहे और खेलने में दिलचस्पी नहीं दिखायी।
स्टुअर्ट ब्रॉड
इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज और जेम्स एंडरसन के जोड़िदार स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी अब तक आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया है। स्टुअर्ट ब्रॉड दुनिया के एक जाने-माने गेंदबाज में शुमार हैं।

स्टुअर्ट ब्रॉड अपनी इस खतरनाक गेंदबाजी काबिलियत के बाद भी आईपीएल में अब तक नहीं खेले। आईपीएल में स्टुअर्ट ब्रॉड ने कुछ मौकों पर अपना नाम दिया तो कुछ मौकों पर खुद ही नहीं खेलने का मन बनाया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- इंग्लैंड के इन तीन दिग्गज खिलाड़ियों ने आज तक कभी नहीं खेला है आईपीएल appeared first on Sportzwiki.