Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले पहले मैच से पहले जाने कौन बन सकता है आंकड़ो के आधार पर विजेता

अब बस चंद घंटे और फिर शुरु हो जाएगा विश्व क्रिकेट के सबसे हाई प्रोफाइल टी20 क्रिकेट लीग का रोमांच… यानि इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां सीजन। आईपीएल जिस पर पूरे क्रिकेट जगत की नजरें टिकी हुई हैं वो अब कुछ ही घंटों में शुरू होने जा रहा है, पहला मैच 23 मार्च से होने वाला है।

आईपीएल 12 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच

आईपीएल के 12वें सीजन की पहली जंग दो ऐसे कप्तानों के बीच होने जा रही है जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों पर पहुंचाया है। 23 मार्च को इस सीजन का पहला मुकाबला विराट कोहली की सेना आरसीबी और एमएस धोनी की ब्रिगेड सीएसके के बीच खेला जाएगा।

क्रिकेट के दो सबसे बेहतरीन लीडर में शुमार महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली की सेना के बीच होने वाली इस जंग का पूरा क्रिकेट जगत बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

धोनी वर्सेज कोहली की जंग पर है पूरे क्रिकेट जगत की नजरें

चेन्नई के पी चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबलें में एक रोमांचक जंग होने की उम्मीद है। जहां चेन्नई सुपर किंग्स में महेन्द्र सिंह धोनी के तरकश में एक से एक अनुभवी तीर मौजूद हैं तो वहीं विराट कोहली के खजाने में भी कई हीरे मौजूद हैं।

ऐसे में ये जंग तो बड़ी ही दिलचस्प होने वाली है लेकिन जब हम चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अब तक हुए मैचों के इतिहास पर नजर डाले तो साफ पता चलता है कि यहां महेन्द्र सिंह धोनी की सेना का पलड़ा भारी है।

इतिहास है गवाह, माही की येलो ब्रिगेड पड़ी है विराट सेना पर भारी

अब तक सीएसके और आरसीबी के बीच पहले आईपीएल से लकर पिछले आईपीएल तक आपस में 22 बार आमना-सामना हो चुका है। इनमें से 14 बार येलो ब्रिगेड चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी है तो वहीं आरसीबी के खाते में केवल 6 बार सफलता मिली है। और दो मैचों में परिणाम नहीं निकल सका।

ऐसे में ये तो साफ है कि यहां पर पहले मैच में विराट कोहली की सेना कागजों के रिकॉर्ड को देखते हुए कुछ दवाब में जरूर रहेगी लेकिन ये ना भूले कि विराट कोहली से बेहतर दबाव कोई नहीं झेल सकता है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले पहले मैच से पहले जाने कौन बन सकता है आंकड़ो के आधार पर विजेता appeared first on Sportzwiki.