Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने वाले आंद्रे रसेल पर्पल कैप की रेस में भी सबसे आगे, टॉप पर यह भारतीय

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में जिस तरह से रनों की रेस दिलचस्प होती जा रही है वैसे ही कुछ विकेट की रेस भी रोचक होती जा रही है।  विकेट के लिए मिलने वाले पुरस्कार पर्पल कैप के लिए गेंदबाजों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है।

पर्पल कैप की जंग भी हो रही है कांटेदार

इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो यहां एक कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। तो आप भी देखें अब तक के सफर में कौन-कौन गेंदबाज हैं टॉप-5 की रेस में…..

युजवेन्द्र चहल(आरसीबी)- 5 विकेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल का इस सीजन में शानदार प्रदर्शन जारी है। चहल ने इंटरनेशनल क्रिकेट की फॉर्म को यहां जारी रखते हुए जबरदस्त गेंदबाजी कर 2 मैचों में अपने नाम 5 विकेट कर चुके हैं और पर्पल कैप में पहले स्थान पर हैं।

कगिसो रबाडा(दिल्ली कैपिटल्स)- 5 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में एक जबरदस्त गेंदबाज है जो उनके लिए मैच विजेता बनता जा रहा है। नाम है कगिसो रबाडा… रबाडा ने अब तक इस सीजन में खेले 3 मैचों में ना केवल 5 विकेट हासिल किए बल्कि बल्लेबाजों को रनों के लिए परेशान किया है।

आन्द्रे रसेल(केकेआर)- 5 विकेट

बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी इस सीजन में तो कैरेबियाई किंग आन्द्रे रसेल का जलवा देखने को मिल रहा है। केकेआर के स्टार ऑलराउंडर आन्द्रे रसेल ने गेंदबाजी में भी बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट हासिल किए हैं और वो पर्पल कैप की रेस में भी तीसरे स्थान पर हैं।

इमरान ताहिर(सीएसके)- 4 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर ने भी शानदार गेंदबाजी दिखायी है। इमरान ताहिर ने अब तक खेले दोनों ही मैचों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए हैं। ताहिर इस समय विकेटों की होड़ में चौथे नंबर पर हैं।

जसप्रीत बुमराह(मुंबई इंडियंस)- 4 विकेट

मुंबई इंडियंस के तूफानी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन भी जबरदस्त रहा है। जसप्रीत बुमराह ने इस सीजन में अब तक शानदार गेंदबाजी की है। बुमराह को भले ही तीसरे मैच में कोई विकेट नहीं मिला लेकिन वो विकेट की रेस में टॉप-5 में कायम हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाने वाले आंद्रे रसेल पर्पल कैप की रेस में भी सबसे आगे, टॉप पर यह भारतीय appeared first on Sportzwiki.