Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- विश्वकप की वजह से बीच में आईपीएल छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, दिया ये जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी मेंं होने वाली आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए सबसे फेवरेट माना जा रहा है। भारतीय टीम से भारत के क्रिकेट फैंस को काफी उम्मीदें लगी हुई हैं। लेकिन साथ ही भारतीय फैंस को आईपीएल में अपने खिलाड़ियों की फिटनेस का भी एक बड़ा डर है।

आईपीएल में भारतीय टीम के खिलाड़ियों की चोट का है डर

आईपीएल एक लंबा टूर्नामेंट है और आईपीएल के तुरंत बाद ही इंग्लैंड में विश्व कप के रूप में एक मेगा इवेंट होने वाला है। ऐसे में आईपीएल में भारतीय टीम के खिलाड़ियों की हिस्सेदारी भी चर्चा का विषय है।

क्योंकि भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में किसी को भी आईपीएल के दौरान कोई चोट लग गई तो उस खिलाड़ी की फिटनेस पर बन आएगी और विश्व कप में टीम के सामने मुश्किल पैदा हो जाएंगी।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने विश्व कप के बाद भी नहीं लिया है ब्रेक

वैसे तो इस बार आईपीएल में विश्व के कई बड़े खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया है, तो कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो बीच टूर्नामेंट में ही अपने वतन का रूख कर लेंगे। लेकिन भारतीय टीम के खिलाड़ियों को पूरा टूर्नामेंट खेलना है।

वैसे बीसीसीआई तो चाहता है कि भारतीय खिलाड़ी आईपीएल का पूरा टूर्नामेंट खेले, लेकिन वहीं खिलाड़ियों पर भी छोड़ा है कि वो बीच टूर्नामेंट में विश्व कप को देखते हुए क्या फैसला लेना चाहते हैं।

आईपीएल के बीच में अपने आराम को लेकर रोहित शर्मा ने रखी अपनी बात

जब ये बात भारतीय टीम के सबसे खास खिलाड़ियों में से एक मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से पूछा तो उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर उनके शरीर की मांग होगी तो वो आराम कर सकते हैं।

रोहित शर्मा ने आईपीएल के प्री सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि

हम पिछले कुछ सालों से अपने रास्ते में हैं। आपको अपने शरीर को सुनना होगा। अगर इसको आराम की जरूरत है तो मैं आराम जरूर लूंगा। हम यहां पर विश्व की सबसे बड़ी लीग के लिए हैं इसी कारण से हम अपनी प्राथमिकताओं को जानते हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- विश्वकप की वजह से बीच में आईपीएल छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, दिया ये जवाब appeared first on Sportzwiki.