आईपीएल के आगाज मैच में ही विराट के चैलेंजर्स, धोनी के सेना के सामन बौने साबित हुए. चेन्नई सुपरकिंग्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. बल्लेबाजी करने उतरी विराट की टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती हुई नजर आई. धोनी ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए मैच अपने नाम किया.

खराब बल्लेबाजी की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज एक के बाद एक गिरते हुए चले गए. पूरी टीम महज 70 रनों पर ही आलआउट हो गई. चेन्नई ने इस मैच को 7 विकेट से जीतकर आईपीएल की शुरुआत की. राॅयल चैलेंजर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को छोड़ दिया जाए तो कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका.
पार्थिव ने बड़े ही संयम के साथ खेलते हुए 35 गेंदो में 29 रनों की पारी खेली. इस मैच में मात्र 3 चौके लगाये गए, जिसमें दो चौके पार्थिव के बल्ले से निकले. इस शर्मनाक हार के बाद विराट कोहली इन खिलाड़ियों को दूसरे मैच से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं.
इन दो खिलाड़ियों को विराट दिखा सकते हैं बाहर का रास्ताः
शिवम दुबेः

विराट कोहली युवा आलराउंडर शिवम दुबे पर दूसरे मैच में गाज गिरा सकते है, इनके स्थान पर किसी दूसरे खिलाड़ी को मौका दे सकते हैं. शिवम ने अपने इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान कहीं पर भी संघर्ष नहीं दिखाया. जबकि इस समय वह अपने आप को साबित कर सकते थे. इस मौके को उन्होंने गंवा दिया.
जिसके बाद विराट कोहली, शिवम को दूसरे मैच में टीम से बाहर करने का फैसला ले सकते हैं. हालांकि पिच की परिस्थितियों को देखते हुए शिवम को अगले मैच में भी मौका दिया जा सकता है.
शिमरोन हेटमेयरः

विंडीज के खिलाड़ी शिमरोन को खराब फाॅर्म के कारण विराट कोहली टीम से बाहर कर सकते हैं, पहले मैच में वह 0 रन पर आउट हो गए थे, उन्होंने मात्र 2 गेंदो का सामना किय़ा और पवेलियन वापस लौट गए थे. जिसके बाद विराट इस विंडीज खिलाड़ी के ऊपर गाज गिरा सकते है.दूसरे मैच में विराट सेना जीत के इरादे से उतरेगी. ऐसे में वो अपनी पिछली गलतियों को सुधारना चाहेगी.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें.आगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपतक पहुंचा सके.
The post IPL 2019: चेन्नई से मिली हार के बाद कोहली इन खिलाड़ियों दूसरे मैच से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं विराट कोहली appeared first on Sportzwiki.