Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: कोलकाता और पंजाब के मैच में एक बार फिर से मांकडिंग विवाद आया सामने

राजस्थान के खिलाफ बटलर को मांकडिंग करने के बाद आलोचना झेल रहे अश्विन सही है या ग़लत इस पर बहस अभी चल ही रही थी, कि मांकडिंग का भूत एक बार फिर से सामने आ गया. हालाँकि इस बार गेदबाज ने बल्लेबाज को मांकड़ रन आउट तो नहीं किया पर वह मांकडिंग कर जरुर सकते थे. सबसे बड़ी बात ये सामने आई की इस बार मांकडिंग का शिकार पंजाब के ही खिलाड़ी हो सकते थे.

अबकी बार रसेल कर सकते थे शिकार

कोलकाता में खेले जा रहे आईपीएल के इस सीजन के छठे मैच में एक वाकया हुआ जब कोलकाता टीम के गेदबाज आंद्रे रसेल बॉल डाल रहे थे, तब किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज मंयक अग्रवाल ज़ोकी नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे गेदबाज के बॉल डालने से पहले ही क्रीज से आगे निकाल गये. हालाँकि यहाँ पर गेदबाज ने मांकडिंग नहीं किया और अपनी बॉल डाल कर चले गये.

 

उस समय इस वाकये का जिक्र तो नहीं हुआ लेकिन मैच खत्म होने के बाद आकाश चोपड़ा ने अपने ट्वीटर पर एक फ़ोटो पोस्ट की जिसमे साफ़ दिख रहा था, कि मंयक अग्रवाल, रसेल के बॉल डालने से पहले ही अपने एंड से आगे चले गये थे.

हालाँकि इस मैच में पंजाब की टीम की जीत की लय टूट गयी और कोलकाता ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली. पंजाब के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जिसके बाद कोलकाता की टीम ने राणा 63(34), उथप्पा 67(50) और रसेल के आक्रामक तरीके से बनाये गये 48(17) रनों की मदद से 218 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. जिस स्कोर को पंजाब चेस नहीं कर पाई और सिर्फ़ 190 रन ही बना पाई जिससे पंजाब को 28 रनों से हार मिली.

मिशेल जॉनसन ने भी अश्विन को इसी बहाने किया ट्रोल

राजस्थान के खिलाफ अश्विन द्वारा किया मांकडिंग रन आउट पिछले दो दिनों से क्रिकेट जगत में हलचल मचाये हुए है. कई पूर्व खिलाड़ी जंहा अश्विन का समर्थन कर रहे हैं, तो कई अश्विन की आलोचना भी कर रहे है.

अब मयंक अग्रवाल और रसेल की ये फ़ोटो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पंजाब के कप्तान को एक बार फिर से ट्रोल किया जा रहा है और रसेल की तारीफ़ भी सोशल मीडिया पर हो रही है, क्योंकी उन्होंने मंयक अग्रवाल को मांकडिंग आउट नहीं किया

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें.आगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपतक पहुंचा सके.

The post IPL 2019: कोलकाता और पंजाब के मैच में एक बार फिर से मांकडिंग विवाद आया सामने appeared first on Sportzwiki.