Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने बताया अब तक क्यों आईपीएल ट्रॉफी जीतने में असफल रही टीम

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2019 की अच्छी शुरुआत की है। टीम ने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया, वहीं दूसरे मैच में चेन्नई सुपर की को अच्छी टक्कर दी। टीम ने इस सीजन अपना नाम बदला है और टीम के कोच रिकी पोंटिंग को टीम से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।

चुनौतियों के बारे में बताया

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल टूर्नामेंट की एकमात्र टीम है, जो सभी सीजन खेलने के बाद भी फाइनल में नहीं पहुँच पाई है। इसी वजह से रिकी पोंटिंग और अन्य सपोर्ट स्टाफ के सामने बड़ी चुनौती है।

स्पोर्ट्स्टार के लिए पोंटिंग ने लिखा

“टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले सब पिछले रिकॉर्ड के बारे में बात कर रहे थे। टीम में निश्चित रूप से ऐसे खिलाड़ी हैं जो पिछले कुछ समय से यहां हैं और उनके पास पिछले वर्षों का कुछ बातें हो सकती हैं। लेकिन हम सभी कोचों के लिए असली चुनौती यह सुनिश्चित करना है कि वे नए सिरे से शुरुआत करें, इसलिए हम बेहतरीन वातावरण में तैयारी कर रहे हैं।’

टूर्नामेंट जीतना आसान नहीं

रिकी पोंटिंग का मानना है कि आईपीएल ऐसा टूर्नामेंट है, जिसे जीतना आसान नहीं है। उनका मानना है कि कुछ टीमों को छोड़कर बाकि टीमें अभी तक कुछ ख़ास नहीं कर पाई है।

उन्होंने आगे लिखा

“यह जीतने के लिए आसान टूर्नामेंट नहीं है। मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले कुछ सत्रों में और सनराइजर्स हैदराबाद ने समय के साथ अपने आप में सुधार किया है। लेकिन कई अन्य टीमों ने खिताब जीतने के लिए संघर्ष किया है।”

चीजें उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन में गौतम गंभीर को कप्तान बनाया था लेकिन उनके बल्ले से खराब प्रदर्शन के बाद नया कप्तान बनाया गया। इसके बावजूद टीम प्ले ऑफ में नहीं पहुँच पाई।

रिकी पोंटिंग ने आगे लिखा

“मुझे खिलाड़ियों के इस ग्रुप से बहुत उम्मीदें हैं और टीम की बैठकों के दौरान मैंने यह स्पष्ट कर दिया है कि यहां मेरा काम आईपीएल जीतना है। मैंने पिछले साल भी ऐसा ही कहा था। लेकिन जिस तरह से हम इसे चाहते थे, चीजें उस तरह नहीं हुई।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने बताया अब तक क्यों आईपीएल ट्रॉफी जीतने में असफल रही टीम appeared first on Sportzwiki.