Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच जहीर खान ने बताया क्यों अंतिम समय पर युवराज सिंह को किया टीम में शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन को लेकर फैंस में बेसब्री से इंतजार है। आईपीएल के इस सीजन में हर कोई टीम खिताब को जीतने के लिए बेताब है जो किसी तरह से इस बार टाइटल पर अपना कब्जा जमाना चाहते हैं। इनमें से तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस भी सबसे बड़ी दावेदार में से एक है।

मुंबई इंडियंस की टीम है चौथी बार आईपीएल खिताब को जीतने को तैयार

मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा तीन बार खिताब जीत चुकी है। लेकिन पिछले साल मुंबई का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा और वो एक डिफेंडिंग चैंपियन की तरह नजर नहीं आए।

पिछले साल को भुलाकर एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करना चाहती है।

युवराज सिंह को बनाया था मिडिल ऑर्डर को संभालने के लिए अपना हिस्सा 

मुंबई इंडियंस के लिए पिछले साल नाकामी के लिए सबसे बड़ी कमजोरी टीम का मध्यक्रम साबित हुआ। मध्य क्रम कुछ खास नहीं कर सका और मुंबई इंडियंस को नाकामी हाथ लगी। इसी से पार पाने के लिए इस बार की नीलामी में युवराज सिंह पर दांव खेला गया।

वैसे तो युवराज सिंह को आईपीएल की नीलामी में पहले दौर में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं ली, लेकिन आखिरी पलों में युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने उनकी बेस प्राइज एक करोड़ रूपये में अपनी टीम का हिस्सा बना लिया।

जहीर खान ने किया युवराज सिंह को शामिल करने का कारण

युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल करने को लेकर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी सलाहकार जहीर खान ने खास खुलासा किया है।

जहीर खान ने युवराज सिंह को अपनी टीम का हिस्सा बनाने के लेकर कहा कि

“:युवराज सिंह को टीम में लाना मैच जीतने की क्षमता के कारण को एक बढ़ावा देना है। नीलामी में हुई हमारी चर्चाओं में हमनें तय किया था, कि हमें अनुभवी बल्लेबाजों की जरूरत है जो बीच में खेल को नियंत्रित कर सकें। हमें मध्यक्रम में उस अनुभव की जरूरत थी और युवराज सिंह से बेहतर कोई नहीं है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच जहीर खान ने बताया क्यों अंतिम समय पर युवराज सिंह को किया टीम में शामिल appeared first on Sportzwiki.