Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वायट ने इस आईपीएल टीम को बताया अपना पसंदीदा

क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी  टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन की शुरुआत होने में अब गिनती के दिन ही रह गए हैं। 23 मार्च से शुरू हो रही आईपीएल को लेकर अब ना केवल भारत बल्कि पूरा क्रिकेट जगत ही टकटकी लगाए हुए हैं।

इंग्लिश महिला खिलाड़ी डेनियल वायट पर भी छायी आईपीएल की खुमारी

आईपीएल का खुमार ही कुछ ऐसा है कि इसके आगोश में कोई भी क्रिकेट प्रेमी अपने आपको आने से रोक नहीं सकता है। ऐसे में अब इस खुमारी में इंग्लिश महिला टीम की स्टार खिलाड़ी डेनियल वायट भी आ गई हैं।

वैसे तो पुरुष क्रिकेट का तो लगभग हर खिलाड़ी आईपीएल को लेकर बेताब नजर आता है लेकिन वहीं महिला क्रिकेट की बात करें तो इंग्लिश टीम की खिलाड़ी डेनियल वायट अपना आईपीएल प्रेम किसी से छिपा नहीं सकती है।

डेनियल वायट ने आरसीबी को बताया अपनी फेवरेट टीम

इंग्लिश क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी डेनियल वायट ने अक्सर ही आईपीएल को लेकर अपनी भावनाएं सामने लाने की कोशिश की है जिसमें उन्होंने इस बार एक फैन के उनकी बेस्ट आईपीएल टीम के बारे में सवाल पूछने पर अपनी फेवरेट टीम का खुलासा किया।

ट्वीटर पर एक भारतीय यूजर प्रेम ने डेनियल वायट से उनकी फेवरेट आईपीएल टीम के बारे में पूछा तो उन्होंने बिना कोई देर किए इसका जवाब देते हुए आरसीबी यानि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का नाम लिया।

डेनियल वायट का पहले भी दिखा है आरसीबी और विराट कोहली प्रेम

ऐसा नहीं है कि डेनियल वायट ने आरसीबी को पहली बार चियर करने का खुलासा किया है। इससे पहले भी वो पिछले आईपीएल के दौरान आरसीबी की टीम और विराट कोहली के प्रति अपनी भावना दिखा चुकी हैं।

इस तरह से ये तो साफ हो गया है कि डेनियल वायट की आईपीएल में आरसीबी की टीम पहली पसंद है तो साथ ही हर कोई जानता है कि वो विराट कोहली को लेकर कई बार अपनी पसंद का खुलासा कर चुकी हैं।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वायट ने इस आईपीएल टीम को बताया अपना पसंदीदा appeared first on Sportzwiki.