युवराज सिंह को आईपीएल 2019 की नीलामी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 1 करोड़ की कीमत में खरीद लिया था. अब वह वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई के समर्थकों को एंटरटेन करने वाले हैं. उन्हें लेकर मुंबई इंडियंस की टीम काफी उत्साहित है. इसी बीच युवराज सिंह को लेकर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने युवराज को लेकर एक रोचक बात कही है.
मुंबई के क्राउड को एंटरटेन करेंगे युवराज सिंह

सचिन तेंदुलकर के युवराज सिंह को लेकर दिए गए एक बयान की पुष्टि खुद मुंबई इंडियंस ने की है. जिसमे क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने कहा, “मुंबई का क्राउड युवराज सिंह की विशेष प्रतिभा (जो आसानी से ग्राउंड क्लियर कर दे) से मनोरंजित होने जा रहा है.”
The Little Master surely knows a thing or two about what Mumbai likes
#CricketMeriJaan #OneFamily @sachin_rt @YUVSTRONG12 pic.twitter.com/AKx3LkaASA
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 23, 2019
युवराज का पिछला सीजन नहीं रहा था ख़ास

बता दे, कि आईपीएल 2019 की नीलामी के पहले राउंड में युवराज सिंह अनसोल्ड हो गये थे, लेकिन दूसरी बार की नीलामी में उन्हें मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइज 1 करोड़ में खरीद लिया था. आईपीएल 2018 में युवराज सिंह किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा थे, लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने आईपीएल 2019 की नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था.
उनका पिछला सीजन कुछ ख़ास नहीं रहा था. वह आईपीएल 2018 के 8 मैचों में 10.83 की औसत से मात्र 65 रन ही बना पाए है.
इस सीजन मचाना चाहेंगे धमाल

आईपीएल 2019 में युवराज सिंह धमाल मचाना चाहेंगे. उनका यह मुंबई इंडियंस के लिए पहला सीजन होगा. वह एक बहुत बड़ा नाम है, लेकिन आईपीएल में अबतक उनका बल्ला बहुत खामोश रहा है, लेकिन इस सीजन को अपने लिए वह यादगार बनाना चाहेंगे और आईपीएल 2019 में अच्छा प्रदर्शन कर भारत की विश्व कप 2019 टीम में अपनी जगह बनाना चाहेंगे. इस आईपीएल में क्रिकेट प्रशंसक उन्हें देखने के लिए काफी उत्साहित है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post IPL 2019: पहली बार युवराज खेलेंगे मुंबई इंडियंस से, तो सचिन तेंदुलकर ने कही ये बात appeared first on Sportzwiki.
