Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: जीत के बावजूद भी महेंद्र सिंह धोनी को आया इन पर गुस्सा, मैच के बाद लगाया फटकार

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 12 का आगाज जीत के साथ किया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त देते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली है. 17.1 ओवर में 70 रन पर ढेर हो गई. आरसीबी के लिए पार्थिव पटेल ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए जबकि बाकी सभी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए.

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों में हरभजन सिंह और इमरान ताहिर ने 3-3 और रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट हासिल किए. ब्रावो ने एक विकेट झटका.

मैच जीतने के बाद क्या बोले महेंद्र सिंह धोनी 

पिछले साल आईपीएल में भी चेन्नई ने अपना पहला मुकाबला जीता था. एक बार फिर उन्होंने शानदार आगाज किया है.

उन्होंने कहा,

“वास्तव में नहीं, मैं विकेट के बारे में निश्चित नहीं था. हमने इस विकेट पर एक अभ्यास मैच खेला और यह एक उच्च स्कोरिंग मैच था, लेकिन आमतौर पर अभ्यास मैचों में हम एक सामान्य मैच से 30 रन अधिक बनाते हैं. लेकिन हम वास्तव में हैरान थे, कि विकेट कितना धीमा था.”

“2010 में आईपीएल जीतने के बाद 2011 में इसने मुझे चैंपियंस लीग के विकेट की याद दिलाई. विकेट निश्चित रूप से बहुत बेहतर होना चाहिए, यहां तक ​​कि ओस के साथ भी यह बड़ा घूम रहा था. 80, 90, 100 वास्तव में कम स्कोरिंग है और अगर आपके पास लाइनअप में तीन स्पिनर हैं, तो आप बहुत परेशानी पैदा कर सकते हैं.”

पिच को लेकर जमकर बरसे धोनी

कल आईपीएल में दो मुकाबले होने वाले हैं. विराट कोहली हार के बाद काफी निराश लगे.

धोनी ने आगे कहा,

“हमने खिलाड़ियों के लिए यह अच्छी तरह से बता दिया है कि वे कब और किन स्थितियों में टीम के लिए सुविधा देंगे. हरभजन गेंदबाज के रूप में एक ऐसा स्लॉट है जिसे हम चारों ओर फेरबदल करेंगे. हमें रन बनाने की भी जरूरत है, हमारा बल्लेबाजी आक्रमण है जहां बल्लेबाज अपने शॉट्स खेलना पसंद करते हैं”

“ऐसी पिच पर अगर हमे आगे खेलने को मिला. तो हम भी फंस सकते हैं. आगे के मैचों में हमे ये ध्यान देना होगा. अन्य टीमों के पास अच्छे स्पिनर हैं और यह वह पिच नहीं है जिसे हम आगे देखना चाहते हैं”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post IPL 2019: जीत के बावजूद भी महेंद्र सिंह धोनी को आया इन पर गुस्सा, मैच के बाद लगाया फटकार appeared first on Sportzwiki.