Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: विराट कोहली बीच में छोड़ेंगे आईपीएल, कहा कुछ ऐसा फ्रेंचाइजी हो सकती है निराश

भारत की घरेलू टी-20 लीग आईपीएल की शुरुआत आज से हो रही है। टूर्नामेंट की समाप्ति के तुरंत बात भारतीय टीम को विश्व कप में भी हिस्सा लेना है। इसी वजह से खिलाड़ियों की फिटनेस और वर्क लोड को ध्यान में रखने की बात हो रही है। भारतीय टीम और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे पर अपनी राय रखी।

खिलाड़ियों को सतर्क रहने की जरूरत

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि खिलाड़ियों को सतर्क रहने की जरूरत है। अगर वह छोटी- छोटी परेशानी पर ध्यान नहीं देंगे तो आगे मुश्किल हो सकती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कप्तान कोहली ने कहा

“यह एक व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। कोई भी ऐसे स्तर पर नहीं खेल रहा है जहां उन्हें किसी भी प्रकार के प्रतिबंधों से बंधे रहने की आवश्यकता है। लेकिन हमने खिलाड़ियों से कहा है कि वे इस बारे में सतर्क रहें कि वे किसी विशेष दिन कैसा महसूस करते हैं और फिर फिजियो को रिपोर्ट करें।”

120 प्रतिशत देने की आवश्यकता

विराट कोहली की टीम आईपीएल 2019 के पहले मुकाबले में चेन्नई से भिड़ेगी। इसके साथ ही कप्तान कोहली ने यह भी कहा कि जब तक आप मैदान में 120 प्रतिशत नहीं दे पाते, तब तक खेलने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा

“सभी प्रोफेशनल को पता होना चाहिए कि कैसे बैलेंस मेंटेन करना है। आप फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने आप पर भरोसा जताया है। जब तक आप खेलते हैं आपको 120 प्रतिशत देने की जरूरत है। जब मैं खेलता हूँ तो 120 प्रतिशत देता हूँ या मैं रेस्ट करता हूँ।”

भुला देने वाला प्रदर्शन रहा

विराट कोहली

विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2016 के फाइनल तक पहुंची थी लेकिन उसके बाद दो सीजन वह प्ले ऑफ में भी जगह बनने में असफल रही है। 2017 में टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे अंतिम स्थान पर थी।

आईपीएल 2018 में टीम से 2017 से अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन इसके बावजूद पॉइंट टेबल में 6वें स्थान से संतोष करना पड़ा। इस बार कोहली की टीम अपना पहला आईपीएल ख़िताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IPL 2019: विराट कोहली बीच में छोड़ेंगे आईपीएल, कहा कुछ ऐसा फ्रेंचाइजी हो सकती है निराश appeared first on Sportzwiki.