स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL- 2019) के 12वें संस्करण 23 मार्च से शुरू होने जा रहा है, ऐसे में क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने इस लीग के लिए खिलाड़ियों को अभी तक रिलीज करने का कोई फैसला नहीं किया है। आपको बता दें, साउथ अफ्रीका को अभी तक श्रीलंका के साथ टी-20 सीरीज भी खेलनी है, यह सीरीज वर्ल्ड कप (ICC world cup 2018) से पहले दोनों ही टीमों की आखिरी सीरीज होगी। खास बात यह भी है कि दोनों टीमों कि यह सीरीज 24 मार्च को समाप्त होगी।
सीएसए का मानना है कि भारत रवाना होने से पहले सीरीज खत्म करना जरुरी है। लेकिन कुछ खिलाड़ी शुरुआत से लीग में मौजूद रहना चाहते हैं। बता दें, खिलाड़ियों को रिलीज करने की तारीख तय करने के लिए सीईओ थाबंग मोरो, अध्यक्ष क्रिस नानजानी और कोच ओटिस गिब्सन केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में बैठक कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “बैठक में ही फैसला हो पायेगा कि साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों को आईपीएल के लिए कब रिलीज किया जाना है। वैसे भी आपको बता दे, साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी आईपीएल में हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित हैं, लेकिन यह भी सच है कि वे देश के लिए खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
वहीं बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों पर जल्द ही फैसला होगा। उन्होंने कहा कि “मौजूदा समय में साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी इंटरनेशनल मैच खेल रही है। टीम वनडे सीरीज खत्म होने के बाद तीन टी-20 मैच भी खेलेगी और टी-20 सीरीज 24 मार्च को समाप्त होगी।
यह भी पढ़े:-
अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर रचा इतिहास, 7 विकेट से दर्ज की जीत
IPL 2019: बैन के बाद स्मिथ की हुई वापसी, वॉर्न बोले- रनों की होगी बारिश
आतंकी हमले में बाल-बाल बची बांग्लादेश क्रिकेट टीम लौटी स्वदेश, अब ब्रेक लेने के मूड में
Herald