Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब की शानदार जीत के बावजूद जमकर ट्वीटर पर ट्रोल हुआ यह खिलाड़ी

आईपीएल 2019 के 9वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस की टीम आमने सामने थी। मुंबई ने अपने पहले दो मैचों में एक जीत दर्ज की है, वहीं पंजाब ने भी पहले दो मैचों में एक जीत दर्ज की है। पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ तो पंजाब ने मुरगन अश्विन को टीम में जगह दी।

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई मुंबई

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। टीम 10 ओवर में 90 रनों के करीब पहुँच चुकी थी लेकिन उसके बाद उनके बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाई। मुंबई 20 ओवर में 176 रन ही बना पाई।

पंजाब के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने तेज शुरुआत की वहीं केएल राहुल ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की। गेल के आउट होने के बाद मयंक अग्रवाल ने तेजी से रन बनाये। अग्रवाल के आउट होने के बाद राहुल ने तेजी से रन बनाये और अपनी टीम को 8 विकेट से जीत डाला दी।

ट्रोल हुए ये खिलाड़ी

पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने राजस्थान के खिलाफ जोस बटलर को मांकडिंग कर दिया गया था। इस मैच में क्रुनाल पांड्या के पास भी मयंक अग्रवाल को मांकडिंग करने का मौका था, लेकिन उन्होंने खेल भावना का परियच देते हुए ऐसा नहीं किया।

इसी वजह से अश्विन जमकर ट्रोल हुए, वहीं गेंदबाजी में महंगे साबित होने के बाद हार्दिक पांड्या भी ट्रोलर के निशाने पर आये। दूसरी तरफ शानदार बल्लेबाजी की वजह से मयंक अग्रवाल की जमकर सराहना हुई। आईये देखते हैं किसने क्या कहा

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IPL 2019: किंग्स इलेवन पंजाब की शानदार जीत के बावजूद जमकर ट्वीटर पर ट्रोल हुआ यह खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.