इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का आगाज आज से होने वाला है। इस सीजन का पहला मुकाबला भारतीय टीम के दो सबसे बेहतरीन कप्तान विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी की टीमों के बीच होगा। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले इस पहले मैच पर हर किसी की नजरें टिकी हैं।
गौतम गंभीर के बयान को लेकर विराट कोहली ने किया पटलवार
चेन्नई के पी चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस हाई वॉल्टेज मुकाबले से पहले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने जमकर अपनी भड़ास निकाली जिसमें उन्हें गौतम गंभीर के द्वारा रोहित शर्मा और महेन्द्र सिंह धोनी जैसा कप्तान नहीं बताया गया था।

भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने आरसीबी के टीम के द्वारा अब तक एक बार फिर आईपीएल टूर्नामेंट नहीं जीतने को लेकर कटाक्ष किया गया था और विराट कोहली को गौतम गंभीर ने चतुर कप्तान मानने से इनकार किया था।
बाहर बैठे लोगों की तरह सोचता तो आज मैं भी होता घर
अब विराट कोहली ने गौतम गंभीर का नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारों में ही कोहली ने गंभीर को जवाब दे डाला। विराट कोहली ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर वो बाहर के लोगों की तरह सोचते तो आज घर बैठे होते।

विराट कोहली ने कहा कि
“जाहिर है आप आईपीएल जीतना चाहते हैं। मैं वहीं कर रहा हूं जो मुझसे उम्मीद की जाती है। मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि मेरे आईपीएल जीतने या नहीं जीतने को लेकर आलोचना की जाती है। आप किसी भी तरह से सीमाएं नहीं बनाते। मैं कोशिश करता हूं कि अपना सर्वश्रेष्ठ करूं। जितना मैं कर सकता हूं। मैं सभी संभावित खिताब को जीतना चाहता हूं, लेकिन कभी-कभीर ऐसा नहीं होता है।”
एक कप्तान के रूप में मुझे भी जीतना है आईपीएल खिताब
विराट कोहली ने आगे कहा कि
“हमें इस बारे में व्यवहारिक होना चाहिए कि हम ऐसा क्यों नहीं कर सकें। ऐसा दबाव भरे हालात में खराब फैसले करने से हुआ। अगर मैं बाहर बैठे लोगों की तरह सोचने लगूं तो मैं पांच मैच भी नहीं खेल सकूंगा। और मैं घर पर बैठा होता।”

आरसीबी के कप्तान कोहली ने कहा कि
“मुझे पता है कि लोग इसके बारे में बात करते हैं और वे इन चीजों के बारे में बात करने के मौके को पकड़ना पसंद करते हैं। लेकिन मेरी यहां जिम्मेदारी है और एक कप्तान के रूप में मुझे अपनी टीम के लिए आईपीएल जीतना अच्छा लगता है।”
गौतम गंभीर ने विराट कोहली के बारे में कहा था, वो नहीं है चतुर कप्तान
गौतम गंभीर ने विराट कोहली की कप्तानी को लेकर हाल ही में कहा था कि
“कोहली बतौर कप्तान पिछले 8 सालों से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को खिताब नहीं दिलवा सके, वो भाग्यशाली हैं कि फिर भी कप्तान बने हुए हैं।”

“मैं उन्हें एक चतुर कप्तान के रूप में नहीं देखता। मैं उन्हें एक कुशल कप्तान के रूप में नहीं देखता। और उन्होंने अब तक आईपीएल नहीं जीता। इसलिए आखिरकार एक कप्तान केवल अपने रिकॉर्ड के रूप में अच्छा है।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- गौतम गंभीर ने विराट कोहली को बताया था सबसे खराब आईपीएल कप्तान अब विराट ने दिया करारा जवाब appeared first on Sportzwiki.