इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का आगाज आज चेन्नई के पी चिदंबरम स्टेडियम में कुछ ही घंटों में होने वाला है। इस सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा जिसको लेकर फैंस में जबरदस्त उत्सुकता नजर आ रही हैं।
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की पिच करती है स्पिन गेंदबाजों की मदद
गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स अपना अभियान अपने घरेलू मैदान में शुरु कर रही । चेन्नई सुपर किंग्स के पास स्पिन गेंदबाजों में जबरदस्त मजबूती नजर आ रही हैं जिसमें रविन्द्र जडेजा, कर्ण शर्मा, हरभजन सिंह, मिचेल सेंटनर और इमरान ताहिर जैसे स्पिन गेंदबाज मौजूद हैं।

ये तो हर कोई जानता है कि चेन्नई के पी चिदंबरम की पिच स्पिन गेंदबाजों की मददगार पिच है। ऐसे में सीएसके की टीम स्पिन गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है।
के. श्रीकांत को है चेन्नई के बल्लेबाजों पर भरोसा
तो वहीं जब बात करें चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों की तो उनके स्पिन गेंदबाजों को खेलने के लिए बेहतरीन बल्लेबाज हैं। तभी तो भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और भारत के पूर्व चयनकर्ता रहे कृष्णमाचारी श्रीकांत ने चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों पर स्पिन गेंदबाजी खेलने को लेकर भरोसा जताया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया में लिखे अपने कॉलम में कृष्णमाचारी श्रीकांत ने लिखा कि
“तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ, मुझे उम्मीद है कि चेपॉक पिच पर धीमे गेंदबाजों की मददगार होगी और यहीं पर गत विजेता टीम बहुत खतरनाक हो जाते हैं। उनके पास स्पिनर्स का सामना करने वाले अच्छे बल्लेबाज भी हैं। वो ये भी जानते हैं कि किस तरह से विरोधी बल्लेबाजों को अपनी सटिकता से परेशान किया जाता है।”
चेन्नई सुपर किंग्स के पास हैं स्पिन को खेलने वाले अच्छे बल्लेबाज
इसके साथ ही कृष्णमाचारी श्रीकांत ने आगे कहा कि
“पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा जरूर मिलेगा। आखिर में सब कुछ ऑलराउंडर खिलाड़ियों की क्षमता पर निर्भर करेगा।”

“स्थितियों को सही पढ़ना भी अहम होगा और यहां तक कि घरेलू टीम के कप्तान को भी पिच समझने में एक-दो मैच लग सकते हैं। ये सीजन सबसे खुला हुआ है, जहां सभी आठ टीमें मजबूत लग रही हैं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- पूर्व चयनकर्ता के.श्रीकांत ने इस वजह से चेन्नई सुपर किंग्स को माना सबसे मजबूत टीम appeared first on Sportzwiki.