पिछले साल की उपविजेता टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उस समय एक बुरी खबर आई थी. जब केन विलियमसन बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. केन विलियमसन के शुरूआती मैचों में खेलने पर सवाल भी खड़े हो गए हैं और टीम के सामने नए कप्तान की समस्या भी खड़ी हो गई हैं.
केन विलियमसन के खेलने पर मैच से पहले होगा फैसला

इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मुडी ने साफ़ कर दिया है, कि केन विलियमसन के केकेआर के खिलाफ होने वाले मैच में खेलना पक्का नहीं हैं. उन्होंने कहा है, कि केकेआर के खिलाफ उनके खेलने या ना खेलने पर फैसला रविवार को मैच से पहले लिया जायेगा.
विलियमसन नहीं खेले, तो भुवनेश्वर होंगे टीम के कप्तान

साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मुडी ने साफ़ कर दिया है, कि अगर केन विलियमसन केकेआर के खिलाफ रविवार को नहीं खेल पाए, तो भुवनेश्वर कुमार टीम के कप्तान होंगे.
बता दें, कि भुवनेश्वर कुमार टीम के अहम खिलाड़ियों में से एक है. वह सनराइजर्स हैदराबाद को अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर कई मैच जीता चुके हैं.
ये शब्द कहे टॉम मुडी ने

टॉम मुडी ने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केन विलियमसन की चोट पर जानकारी देते हुए कहा,
“केन विलियमसन कल खेलते हैं या नहीं, इसका फैसला कल मैच से पहले लिया जाएगा, यदि वह नहीं खेलते है, तो उन्हें हमारे घर पर होने वाले अगले मैच से पहले कुछ समय मिल जायेगा. अगर केन विलियमसन समय पर अपनी चोट से नहीं उबर पाते हैं, तो भुवनेश्वर कुमार टीम की कप्तानी करेंगे.”
Whether he (Kane Williamson) plays tomorrow or not, the decision will be made tomorrow. But if not, we’ve got quite a few days before our next home game. – Tom Moody, #SRH coach.
Bhuvneshwar Kumar will lead Sunrisers Hyderabad if Williamson doesn’t recover on time. #IPL #IPL12
— Cricbuzz (@cricbuzz) March 23, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post IPL 2019: कोच टॉम मुडी ने कहा केन विलियमसन नहीं तो यह खिलाड़ी होगा हैदराबाद का नया कप्तान appeared first on Sportzwiki.