Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: इस भारतीय बल्लेबाज के नाम दर्ज है ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना है मुश्किल

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वां सीजन शुरू होने जा रहा है साथ ही इसको लेकर कई खिलाडी काफी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी लोकेश राहुल के नाम आईपीएल के इतिहास का एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जो अभी तक कोई भी खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया हैं। आपको बता दे कि पिछले सीजन में आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा गया था। जो इस सीजन में भी तोड़ पाना काफी मुश्किल लग रहा हैं।

आपको बता दे कि 11वें सीजन यानी 2018 में आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक किंग्स इलेवन पंजाब के लिए पहली बार खेल रहे लोकेश राहुल ने जड़ा था। राहुल ने महज 14 गेंदों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा किया था। राहुल इस दौरान 4 छक्के और 6 चौके जड़े। साथ ही आपको बता दे कि इससे पहले आईपीएल में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड यूसुफ पठान और सुनीन नरेन के दर्ज है। आपको बता दे कि दोनों खिलाड़ियों ने 15-15 गेंदों में अर्धशतक लगा चुके हैं।

साथ ही आपको बता दे कि अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में आज भी यह रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम दर्ज है आपको बता दे कि युवराज सिंह ने 2007 में टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज टी-20 अर्धशतक लगाया था। आपको बता दे कि युवराज सिंह ने इस मैच में केवल 12 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था।

ये भी पढ़े

IPL 2019: साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को अभी तक नहीं किया गया रिलीज

धोनी ने अपने फैन को दौड़ाया मैदान में, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

IPL 2019: बैन के बाद स्मिथ की हुई वापसी, वॉर्न बोले- रनों की होगी बारिश



Herald