Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- युवराज सिंह ने कहा अगर इस खिलाड़ी को अच्छे से संभाला भारत तो बनेगा अगला बड़ा नाम

इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान बनाने का मौका मिला है। इनमें से अगर भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। ऋषभ पंत तो अब नाम कर चुके हैं और इसी नाम के साथ आईपीएल में दूसरी टीमों के मन में खौफ पैदा कर रहे हैं।

ऋषभ पंत ने रविवार को मुंबई के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी

ऋषभ पंत आईपीएल में पूरी तरह से अपनी साख जमा चुके हैं जिसे अब वो विरोधियों के मन में बढ़ाने का काम कर रहे हैं। ऋषभ पंत के लिए आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत कुछ उसी अंदाज में हुई।

इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए धमाकेदार पारी को अंदाज दिया। पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तूफानी पारी खेल केवल 27 गेंदों में ही 78 रन बना डाले और इसके साथ ही उन्होंने अपनी फॉर्म का ट्रेलर दे दिया है।

युवी के अनुसार, भारत के लिए पंत होंगे बड़ी चीज

ऋषभ पंत की इस खतरनाक पारी के बाद तो हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है जिसमें अब मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज युवराज सिंह का नाम भी जुड़ गया है जिन्होंने पंत को भारत की आने वाली सबसे बड़ी चीज बताया है।

युवराज सिंह ने ऋषभ पंत को लेकर मैच के बाद कहा कि

मैं वास्तव में उनके चयन के बारे में तो नहीं कहूंगा लेकिन वो आज बहुत शानदार रहे। उनका पिछले साल भी शानदार प्रदर्शन रहा था। वो टेस्ट मैचों में अच्छा कर कर रहे हैं। इतनी उम्र में दो शतक लगाना उनके चरित्र को दर्शाता है। ये ज्यादा मायने रखता है कि हम उनको अच्छे से तैयार करें उम्मीद है कि वो हमारे लिए बड़ी चीज होंगे।”

कोलिन इंग्राम ने भी ऋषभ पंत की पारी से सराहा

तो वहीं ऋषभ पंत की पारी को देख उनके साथी खिलाड़ी कोलिन इंग्राम ने कहा कि देखो, पिछले साल मैंने उन्हें सोफे पर बैठकर देखा था और वो समान रूप से वहीं लग रहे हैं। ये हमारे लिए बहुत अच्छा संकेत है कि वो इतनी अच्छी फॉर्म में हैं क्योंकि हमनें देखा है कि वो अपने दिन मैच विजेता हैं।

आपको बता दें कि इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 213 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसमें ऋषभ पंत ने 78 रनों की योगदान दिया तो वहीं कोलिन इंग्राम ने भी बढ़िया पारी खेल 47 रन बनाए।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- युवराज सिंह ने कहा अगर इस खिलाड़ी को अच्छे से संभाला भारत तो बनेगा अगला बड़ा नाम appeared first on Sportzwiki.