Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- दिल्ली कैपिटल्स के साथ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी जल्द टीम से जुड़ेंगे लसिथ मलिंगा

इंडियन प्रीमियर लीग की तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम को गुरुवार को एक बड़ा झटका तब लगा था जब उनके दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने शुरुआती 6 आईपीएल मैच खेलने से इनकार कर दिया। लेकिन अब लसिथ मलिंगा ने बीसीसीआई के बड़े कदम के बाद यू-टर्न ले लिया है।

लसिथ मलिंगा ने लिया यू-टर्न, बीसीसीआई के दवाब के बाद हुआ फैसला

आईपीएल के सबसे कामयाब गेंदबाज श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ने गुरुवार को आईपीएल के पहले 6 मैच नहीं खेलने की बात कहकर मुंबई इंडियंक के फैंस को निराश कर दिया था।

इसके बाद मुंबई इंडियंस ने भी लसिथ मलिंगा के इन मैचों में ना खेलने की जानकारी देकर अपनी तैयारी में जुट गई लेकिन बीसीसीआई ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से इस बारे में बात रखी। जिसके बाद लसिथ मलिंगा 3 मैच से ही बाहर रहेंगे।

लसिथ मलिंगा अब 6 नहीं बल्कि 3 मैच में ही रहेंगे अनुपलब्ध

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने नीलामी के दौरान बीसीसीआई से साफ कहा था कि उनके खिलाड़ी पूरे आईपीएल सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे और अब बोर्ड के दवाब के चलते ही मलिंगा ने विश्व कप की तैयारी को लेकर ना खेलने का फैसला किया था।

इसको लेकर बीसीसीआई ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर दबाव डाला। इस तरह से अब लसिथ मलिंगा इस सीजन में 6 नहीं बल्कि केवल 3 मैच से ही बाहर रहेंगे।

25 मार्च को ही जुड़ जाएंगे मुंबई इंडियंस के केंप के साथ

दरअसल श्रीलंका में सुपर प्रोविशियल वनडे टूर्नामेंट होनी है जिसका आयोजन 4 अप्रैल से 11 अप्रैल के बीच होगा। जिसमें लसिथ मलिंगा को विश्व कप की तैयारी के लिए बोर्ड ने खेलने को कहा था।

लेकिन बीसीसीआई की बातचीत के बाद अब लसिथ मलिंगा 24 मार्च को होने वाले पहले मैच के बाद 25 मार्च को टीम से जुड़ जाएंगे। इसके बाद मलिंगा 4 अप्रैल से पहले के मुंबई के सभी मैचों में उपलब्ध रहेंगे। जो 3 मैच 28  और 30 मार्च के साथ ही 3 अप्रैल को होने हैं।

इसके बाद मलिंका श्रीलंका रवाना हो जाएंगे और 11 अप्रैल तक अपने घरेलू टूर्नामेंट का हिस्सा रहेंगे और 12 अप्रैल को वापस मुंबई इंडियंस के केंप को जॉइन कर लेंगे। यानि बीसीसीआई के दवाब के बाद अब मलिंगा को लेकर मुंबई को फायदा हो गया है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- दिल्ली कैपिटल्स के साथ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी जल्द टीम से जुड़ेंगे लसिथ मलिंगा appeared first on Sportzwiki.