Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: चेन्नई के खिलाफ मैच हारने के बाद रिकी पोंटिंग ने इस भारतीय खिलाड़ी को लेकर दिया बड़ा बयान

स्पोटर्स डेस्क। आईपीएल 2019 में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में दिल्ली को छ​ह विकेट से हार का सामना करना पडा। इस मैच में हार के बाद दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि शिखर धवन को पावरप्ले में जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी। क्योंकि पंत के लिए हर दिन धमाकेदार बल्लेबाजी करना संभव नहीं है। पोटिंग से पूछा गया कि क्या वह चाहते थे कि धवन तेजी से रन बनाए? इस सवाल के जवाब में धवन ने कहा कि हां मैं ऐसा पसंद करता हूं। लेकिन यह बल्लेबाजी के लिए आसान विकेट नहीं था, विशेषकर पावरप्ले के आखिर में ऐसा करना मुश्किल था।


पोटिंग ने कहा कि हम चाहते हैं कि शिखर धवन टीम में एक खास भूमिका निभाए। यहां तक कि उसने भी स्वीकार किया कि वह आज तेजी से रन बनाना चाहता था। 15 ओवर के बाद हमारी टीम का स्कोर दो विकेट पर 118 रन था। दिल्ली के कोच ने कहा कि हमने संघर्षपूर्ण 147 रन बनाए और पारी के आखिरी हिस्से के प्रदर्शन से मैं अधिक निराश हुआ क्योंकि मुझे लगा कि पारी के पहले भाग में हमने अच्छी नींव रखी थी।

इसके बाद ​पोंटिंग ने कहा कि वह पंत से हर दिन बडे स्कोर की उम्मीद नहीं कर सकते है। पोंटिंग ने कहा कि नहीं हम ऋषंभ पंत से हर दिन मुंबई जैसी पारी की उम्मीद नहीं कर सकते है। कोई ऐसा नहीं कर सकता है। कोई भी हर दिन 20—30 गेंदों पर 78 रन नहीं बना सकता है। पंत ही नहीं इंग्राम के पास भी मौका था। इसके अलावा अय्यर के पास भी एक अच्छा मौका था।



Herald