Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: एबी डिविलियर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले जसप्रीत बुमराह को दी खुली चुनौती

दुनिया के नंबर एक गेदबाज जसप्रीत बुमराह को खेलने में दुनिया के लगभग सभी बल्लेबाज घबराते हैं, लेकिन साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के तूफानी बल्लेबाज डिविलियर्स का मानना है, कि वर्ल्ड के सभी गेंदबाज में कमियां और खूबिया दोनों होती है. इसलिए मैं किसी भी गेदबाज से नहीं डरता.

डिविलियर्स ने की बुमराह की तारीफ माना वर्ल्ड क्रिकेट में अच्छा गेंदबाज

डिविलियर्स ने बुमराह को अच्छा गेंदबाज जरुर माना पर उन्होंने कहा कि

“वर्ल्ड के सभी गेदबाज में कमियां भी होती है और अच्छाई भी होती हैं, इसलिए बल्लेबाज को गेंदबाजों की कमियों पर ध्यान देते हुए उस गेदबाज को खेलना चाहिए. चिन्नास्वामी स्टेडियम की बाउंड्री काफ़ी छोटी है. इसलिए यहाँ पर सभी गेदबाजो को परेशानी होती है और बुमराह उन सभी गेदबाजो से अलग नहीं हैं, इसलिए उनको भी यहाँ परेशानी जरुर होगी.”.

बैंगलोर की टीम में डिविलियर्स और कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज हैं, जिनसे वर्ल्ड के लगभग सभी गेंदबाज डरते हैं. अगर इन बल्लेबाजो का दिन हुआ तो किसी भी गेदबाज की पिटाई ये आसानी से कर सकते हैं. अब देखना ये है, कि बुमराह इन दोनों बल्लेबाजो के खिलाफ क्या रणनीति अपनाते हैं.

 इस सीजन की पहली जीत का इंतजार कर रही हैं दोनों टीम

मुंबई और बैंगलोर दोनों टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है दोनों को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. मुंबई को जहाँ दिल्ली ने उसके घर मे घुस कर हराया था, तो वही बैंगलोर की टीम को चेन्नई की टीम से बहुत ही बुरी तरीके से हार का सामना करना पड़ा था.

मुंबई और बैंगलोर दोनों टीमें सितारों से सजी टीमें हैं, मुंबई में जहाँ रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, कुनाल पांड्या , जसप्रीत बुमराह जैसे भारतीय तो वहीं डी कॉक, पोलार्ड, मलिंगा और बेन कटिंग जैसे विदेशी खिलाड़ी भी हैं.

बैंगलोर की टीम में भी कोहली, उमेश यादव, चहल जैसे भारतीय तो वहीं विदेशी खिलाड़ियों में भी इनके पास डिविलियर्स , मोईन अली, साउदी  जैसे खिलाड़ी भी हैं. इस मुकाबले के रामोंचक होने की पूरी उम्मीद है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019: एबी डिविलियर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले जसप्रीत बुमराह को दी खुली चुनौती appeared first on Sportzwiki.