Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- सनराईजर्स हैदराबाद के लिए पहले मैच से पहले ही आई बुरी खबर, दिग्गज खिलाड़ी का पहला मैच खेलना संदिग्ध

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में रविवार को दो मुकाबलें होने जा रहे हैं। जिसमें पहला मैच कोलताता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन में मेजबान कोलकाता नाइट राईडर्स के खिलाफ सनराईजर्स हैदराबाद की चुनौती होगी। सनराईजर्स हैदराबाद की टीम इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

केन विलियम्सन जुड़े सनराईजर्स के साथ, लेकिन पहला मैच खेलना संदिग्ध

लेकिन जैसा कि माना जा रहा है सनराईजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन का खेलना संदिग्ध है। केन विलियम्सन अपने कंधें की चोट से जूझ रहे हैं।

केन विलियम्सन के साथ ही उनके ही हमवतन खिलाड़ी मार्टिन गुप्टिल शनिवार को सनराईजर्स हैदराबाद की टीम के साथ तो जुड़ गए हैं लेकिन केन विलियम्सन बांग्लादेश के खिलाफ लगी कंधे की चोट से परेशान हैं।

टॉम मूडी ने किया साफ, केन की चोट नहीं है गंभीर 

सनराईजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच टॉम मूडी ने केन विलियम्सन की चोट को लेकर शनिवार को स्पष्टीकरण दिया और साफ कर दिया है कि कम से कम पहला मैच खेलना केन के लिए मुश्किल होगा। लेकिन साथ ही उन्होंने केन की चोट को गंभीर नहीं माना है।

टॉम मूडी ने कहा कि “ये एक लंबी चोट नहीं है। वो खेलेंगे या नहीं इसके बारे में हम कल फैसला लेंगे। हमें अपने अगले घरेलू मैच से पहले कुछ दिन मिलेंगे। अगर वो उपलब्ध नहीं होते हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। भुवी हमारी टीम को लीड करेंगे वो टीम के उप कप्तान हैं।”

केन विलियम्सन की कप्तानी को लेकर मूडी ने कही ये बात

सनराईजर्स हैदराबाद के लिए पिछले सीजन में बॉल टेंपरिंग के कारण डेविड वार्नर नहीं खेल पाए थे ऐसे में केन विलियम्सन ने टीम की कमान संभाली थी और बढ़िया काम किया था।

इस बात को लेकर टॉम मूडी ने कहा कि “केन जाहिर तौर पर एक इंटरनेशनल कप्तान हैं। जो उस मंच पर विश्व स्तर पर जाने जाते हैं। उन्होंने पिछले साल हमारे साथ काम किया तो हमने महसूस किया कि उन्हें निरंतर बनाए रखना चाहिए।”

डेविड वार्नर और केन विलियम्सन की कप्तानी को लेकर मूडी ने कहा कि “नेतृत्व कई अलग-अलग फैशन में आता है और डेवी(वार्नर) अभी भी नेतृत्व की भूमिका में नजर आते हैं। प्रशिक्षण के दौरान रणनीति को लेकर वार्नर से बात की जाती है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- सनराईजर्स हैदराबाद के लिए पहले मैच से पहले ही आई बुरी खबर, दिग्गज खिलाड़ी का पहला मैच खेलना संदिग्ध appeared first on Sportzwiki.