इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के तीसरे दिन अब सभी टीमों ने अपने मैच का खाता खोल लिया है। जिसके बाद अब सभी टीमों के बल्लेबाजों ने भी रनवीर बनने के लिए अपना रूप दिखाया शुरु कर दिया है। सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया।
ऑरेंज कैप की रेस में भी हुआ बदलाव
जयपुर में किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के बाद अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा ली है।
तो आपको अब दिखाते हैं इस सीजन में खेले गए पहले तीन दिन के खेल के बाद ऑरेंज कैप की रेस में मौजूद पांच बल्लेबाजों के बारे में…..
डेविड वार्नर- 85 रन
सनराईजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर इस सीजन में उन्होंने उतरने के साथ ही जबरदस्त बल्लेबाजी की। डेविड वार्नर ने कोलकाता नाइट राईडर्स के खिलाफ पहले ही मैच में 85 रनों की पारी खेल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। तीसरे दिन के खेल के बाद भी ऑरेंज कैप के दावेदार बने हुए हैं।

क्रिस गेल- 79 रन
विश्व क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट के यूनिवर्सल बॉस कहे जाने वाले किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल 12 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। क्रिस गेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले ही मैच में 79 रनों की खतरनाक पारी खेली और रनों के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए।

ऋषभ पंत- 78 रन
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पहले ही मैच में धमाकेदार पारी खेल डाली। ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ केवल 27 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 78 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

जोस बटलर- 69 रन
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने पिछला आईपीएल जहां से खत्म किया था वहीं से उन्होंने इस सीजन का आगाज किया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए खेलने वाले जोस बटलर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शानदार 69 रन बनाए। हालांकि वो विवादास्पद तरीके से आउट हुए।

नीतिश राणा- 68 रन
कोलकाता नाइट राईडर्स के युवा बल्लेबाज नीतिश राणा ने पहले ही मैच में शानदार पारी खेली। नीतिश राणा ने सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ 68 रनों की पारी खेलने के बाद उन्होंने ऑरेंज केप की रेस में टॉप फाइव में अपनी जगह को बरकरार रखा है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- आईपीएल के इस सीजन के पहले तीन दिन के बाद ऑरेंज कैप की रेस हुई दिलचस्प, टॉप पर मौजूद है यह दिग्गज appeared first on Sportzwiki.