Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: पहले ही मैच में तूफानी पारी खेलने के बाद क्रिकेट से संन्यास पर बोले युवराज, बताया कब लेंगे संन्यास

युवराज सिंह जो कि इस बार मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं. युवराज सिंह के पिछले कुछ सीजन अच्छे नहीं रहे है, वह इस समय राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं. घरेलू क्रिकेट में भी वह कुछ खास नहीं कर पा रहे है, लेकिन युवराज सिंह ने अब आईपीएल की शुरुआत में ही धमाका कर दिया है.

आईपीएल के पहले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने टीम के लिए बेहद शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. उन्होने इस दौरान 35 गेंदो पर 53 रन की अहम पारी खेली. इस दौरान वह लय में नजर आ रहे थे. मुंबई के तरफ से उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही.

मैच के बाद उन्होने अपने रिटायरमेंट को लेकर बात की और कहा कि

“जब वह समय आएगा, तब वह इसके बारे में निर्णय ले लेंगे.अभी मैं खेल का लुत्फ उठा रहा हूँ.जिस तरह वह अंडर-16 में खेल कर उठाया करते थे.”

आगे बढ़ते हुए युवराज ने कहा कि

“पिछले दो साल मेरे लिए काफी उतार-चढाव वाले रहे है, इसके बावजूद मेैंने अपने खेल को जारी रखा, एक बारगी तो मुझे लगा कि क्या करना चाहिए. असल में मैं खेल के लुत्फ को उठाना चाहता हूं, इसके लिए मैं राष्ट्रीय टीम में चयन होने के बारे में नहीं सोचता हूं.”

युवराज ने कहा कि

“इस बारे में मैंने सचिन तेंदुलकर से भी बात की है, क्योंकि वह भी इस तरह के परिवेश से गुजरे हुए हैं. अभी मैं खेल को खेलना जारी रखना चाहता हूं औऱ इसका लुत्फ उठाना चाहता हूं.”

मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए इस मैच में मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज युवराज सिंह ही रहे. इसके पहले दिल्ली की तरफ से पंत का तूफान आया, जिन्होंने मात्र 27 गेंदो की सहायता से 78 रन की पारी खेली और दिल्ली को अपने पहले ही मैच में 200 के स्कोर को पार करने में मदद की.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें.आगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपतक पहुंचा सके.

The post IPL 2019: पहले ही मैच में तूफानी पारी खेलने के बाद क्रिकेट से संन्यास पर बोले युवराज, बताया कब लेंगे संन्यास appeared first on Sportzwiki.