Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ इस टीम के साथ उतरेगी मुंबई इंडियंस, ये खिलाड़ी होगा बाहर!

रोहित शर्मा और विराट कोहली इस समय भारत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं. आईपीएल में ये दोनों दो अलग फ्रेंनचाइजी के कप्तान है. रोहित शर्मा जहां मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हैं, तो वहीं विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान हैं. आईपीएल के 12 वें संस्करण में दोनों फ्रेंनचाइजी का आगाज थोड़ा निराशा भरा रहा है.

अब ये दोनों दिग्गज फ्रेंनचाइजी आपस में भिड़ने वाली है. आइए हम आपको मुंबई इंडियंस की पूरी टीम जो विराट सेना के सामने उतर सकती हैं, उसके बारे में बताते हैं.

1. रोहित शर्मा ( कप्तान)

रोहित शर्मा मुंबई के कप्तान के साथ-साथ एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं. उन्होंने आईपीएल को तीन बार खिताब दिलाया है. पहले मैच में इस खिलाड़ी का बल्ला नहीं चला था. उनकी कप्तानी पर भी कई सवाल उठे थे, लेकिन वो ऐसे खिलाड़ी हैं जो कभी भी वापसी कर सकते हैं.

2. क्विंटन डी कॉक

साउथ अफ्रीका का ये शानदार खिलाड़ी मुंबई के लिए पहली बार खेल रहा है. वो इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ही टीम का हिस्सा थे. पहले मैच में इस खिलाड़ी ने अच्छी पारी खेली थी, लेकिन अपनी पारी को ज्यादा देर तक नहीं खींच पाए, इनके पास एक और मौका होगा बड़ी पारी खेलने का.

3. सूर्य कुमार यादव 

मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज ने पहले मैच में थोड़ा निराश किया. हालांकि ये खिलाड़ी आईपीएल से पहले घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चूका है. पिछले सीजन आईपीएल में भी इस खिलाड़ी का बल्ला जमकर बोला था. इस मैच में भी इस खिलाड़ी से बहुत उम्मीद होगी.

4. युवराज सिंह

पहली बार मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनने वाला यह खिलाड़ी पहले ही मैच में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाकर खुद को साबित किया है. बैंगलोर के खिलाफ भी इस खिलाड़ी से बहुत उम्मीद होगी.

5. क्रुनाल पांड्या 

मुंबई इंडियंस का ये शानदार ऑलराउंडर गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन करने में माहिर हैं. पहले मैच में बल्ले से इस खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया था. रोहित को इनसे बहुत उम्मीद होगी.

6. कीरोन पोलार्ड 

वेस्टइंडीज का ये धुआंधार खिलाड़ी अपने बल्ले से किसी मैच का पासा पलटने में माहिर है. पहले मैच में यह खिलाड़ी बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हुआ. बंगलोर के खिलाफ इस खिलाड़ी से बहुत उम्मीद होगी.

7. हार्दिक पांड्या 

मुंबई इंडियंस का ये ऑलराउंडर पिछले कुछ दिनों से अपनी चोट की वजह से काफी परेशान रहा है. पहले मैच में इनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है. दूसरे मैच में इनके बेहतरीन प्रदर्शन की सबको उम्मीद हैं.

8. मिचेल मैक्लेनाघन 

न्यूजीलैंड का ये शानदार खिलाड़ी अब गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर लेता है. इस खिलाड़ी ने पिछले मैच में तीन विकेट अपने नाम किए थे.

9. मयंक मार्कंडेय 

पहले मैच में इस खिलाड़ी को मौका नहीं मिला था. लेकिन बंगलोर की पीच पर जहाँ ढेर सारे रन बनते है. इस खिलाड़ी की टीम को बहुत जरूरत होगी. वो अपने लेग ब्रेक गेंद से बड़े-बड़े खिलाड़ी को अपना शिकार बना लेते हैं. इन्हें बेन कटिंग की जगह टीम में लिया जा सकता है.

रासिख सलाम

जम्मू कश्मीर का ये युवा गेंदबाज पहले मैच में अपना डेब्यू कर चुका है. उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है. हालांकि इस खिलाड़ी को कोई विकेट नहीं मिला लेकिन उन्होंने खुद को साबित किया है.

11. जसप्रीत बुमराह 

पहले मैच में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन अच्छा नहीं था. इनको मैच के दौरान चोट आ गई थी लेकिन अब ये खिलाड़ी पूरी तरह से फीट है. और इनसे टीम को काफी उम्मीदें भी होगी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आयातो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैंतो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैंतो कृपया अभी लाइक करेंजिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें..

The post IPL 2019: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ इस टीम के साथ उतरेगी मुंबई इंडियंस, ये खिलाड़ी होगा बाहर! appeared first on Sportzwiki.