Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- आईपीएल के इस सीजन के ट्रेलर के लॉन्च होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने भरा अपना दम

क्रिकेट जगत की सबसे हाई प्रोफाइल टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। 23 मार्च से शुरू हो रही आईपीएल सीजन 12 के लिए अब बस गिनती के दिन रह गए हैं। ऐसे में अब आईपीएल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

आईपीएल का ऑफिशियल ट्रेलर मंगलवार को हुआ लॉन्च

आईपीएल के इस सीजन के लिए मंच पूरी तरह से तैयार हो चुका है और इसमें जब एक बात की कुछ कमी नजर आ रही थी तो उसे भी मंगलवार को पूरा कर लिया गया।

ये कमी थी आईपीएल सीजन 12 के ऑफिशियल ट्रेलर की तो उसे भी मंगलवार को लॉन्च कर लिया गया। 5 मार्च को आईपीएल के ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर स्टार स्पोर्ट्स ने ट्रेलर को जारी कर दिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रेलर को शेयर कर भरा अपना दम

इस ट्रेलर के जारी के बाद से अब आईपीएल के इस सीजन के शुरू होने की बेताबी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। ये बेताबी ना केवल फैंस और खिलाड़ियों की ओर से देखी जा रही है बल्कि फ्रेंचाइजी भी बड़े उत्सुक नजर आ रहे हैं।

आईपीएल के ट्रेलर के लॉन्च होने के बाद पिछले सीजन की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने इस ऑफशियल ट्रेलर को अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। और साथ ही लिखा है कि

समय गुजर जाता है। अगली गर्मियां यहां है। अलग-अलग टीमें, अलग-अलग रंग, एक मैच एक प्यार।# गेमबनाएगानेम। #येलो अगैन। #विजल पोडू। #समर 2019″

सीएसके अपने खिताब को बचाने उतरेगी मैदान में 

आपको बता दें कि आईपीएल 11 में चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताबी मुकाबलें को अपने नाम किया था। चेन्नई सुपर किंग्स महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में किसी तरह से एक बार फिर से अपने खिताब को बचाने या यूं कहें कि चौथी बार जीतने के इरादें से मैदान में उतरेगी।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- आईपीएल के इस सीजन के ट्रेलर के लॉन्च होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने भरा अपना दम appeared first on Sportzwiki.