ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ पर पिछले साल बॉल टेपरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 12 महीनों का प्रतिबंध लगाया था। स्मिथ पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद बीसीसीआई ने भी उन्हें पिछले सीजन से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
स्टीवन स्मिथ इस आईपीएल सीजन में खेलने के लिए हैं उत्सुक
स्टीवन स्मिथ का बैन अब बस कुछ ही दिनों में पूरा होना है और वो एक बार फिर से खेलने के लिए तैयार हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ ही आईपीएल में स्टीवन स्मिथ खेलने के लिए बहुत ही उत्सुक हैं।

इन दिनों स्टीवन स्मिथ राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ गुलाबी नगरी जयपुर में जमकर पसीना बहा रहे हैं। और वो पिछले सीजन को चूकने के बाद इस सीजन में मैदान में उतरने के लिए बहुत ही बेताब हैं।
स्टीवन स्मिथ की बीसीसीआई पर चुटकी, क्यों रोका गया पिछले आईपीएल से
लेकिन स्टीवन स्मिथ ने बीसीसीआई के द्वारा पिछले साल आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं देने को लेकर एक बड़ी बात कही है और बीसीसीआई पर चुटकी भी ले ली।
स्मिथ ने साफ कहा कि उन्हें तो नहीं पता लेकिन ये केवल बीसीसीआई जानता है कि उन्हें पिछले सीजन आईपीएल में खेलने से क्यों रोका गया।

शुक्रवार को स्टीवन स्मिथ ने राजस्थान रॉयल्स की जर्सी लॉन्चिंग के दौरान बीसीसीआई पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “मैं सभी मैचों के लिए उपलब्ध हूं और बीसीसीआई को जवाब देना होगा कि मुझे पहले क्यों नहीं खेलने दिया गया।”
स्मिथ मैदान में फिर से लौटने को लेकर हैं रोमांचित
पूर्व कंगारू कप्तान स्मिथ ने आगे कहा कि “मैदान में वापस आना रोमांचक है और मैं टूर्नामेंट में आगे कि तरफ देख रहा हूं।”

आपको बता दें कि स्टीवन स्मिथ को बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान चोट लग गई थी जिसके बाद माना जा रहा था कि उनके फिट होने में वक्त लग जाएगा लेकिन वो समय पर फिट हो गए।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- पिछले साल बीसीसीआई ने किया था स्टीवन स्मिथ को आईपीएल से बैन, अब स्मिथ ने ली बीसीसीआई की चुटकी appeared first on Sportzwiki.