इंटरनेट डेस्क। किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार की रात राजस्थान रॉयल्स की टीम को 14 रनों से हराकर राजस्थान के गढ़ में इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की। आपको बता दें कि आईपीएल के 12 साल के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब किंग्स इंलेवन पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को उसके घर में हराया हो।
IPL 12: रजवाड़ों को उनके घर में मात देकर पंजाब ने 12 साल बाद रचा ये इतिहास
रॉयल्स को उसी के घर में हराने में पंजाब के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने अहम भूमिका निभाई। क्रिस गेल ने तूफानी पारी खेलने के अलावा मैच में शानदार उपलब्धि हासिल करने में भी सफलता हासिल की। आपको बता दें कि गेल आईपीएल में सबसे तेज चार हजारी रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है।
IPL 12: भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी में नहीं बल्कि इस मामलें में बनाया ये खास रिकॉर्ड
किंग्स इलेवन पंजाब के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का आईपीएल में चार हजार का आंकड़ा पार करने के लिए 112 पारियां खेलने पड़ी। क्रिस गेल के बाद आईपीएल में सबसे तेज चार हजार रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज है। वॉर्नर ने 114 पारियों में ये आंकड़ा पार किया। वहीं, आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने 128 पारियों में ये आंकड़ा पार किया और तीसरे स्थान पर है। इसी के साथ आपको बता दें कि गेल ने अपनी अर्धशतकीय आतिशी पारी के दौरान 47 गेंदों में 79 रन बनाएं। गेल ने इस दौरान 8 चौके और 4 शानदार छक्के जड़े है। गेल के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अभी टॉप पर है।
Herald