Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL-2019 में ओपनिंग करेंगे रोहित शर्मा, कुंबले-संगकारा-स्टायरिस ने किया समर्थन

मुंबई
पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले, श्री लंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा और न्यू जीलैंड के ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने शनिवार से शुरू होने वाली 12वीं इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए पारी के आगाज करने के फैसले का समर्थन किया। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने सभी मैचों में पारी के आगाज करने के अपने फैसले की घोषणा कर दी है। महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने इस स्टार बल्लेबाज को सलाह दी थी कि उसे पूरे टूर्नमेंट में पारी शुरू करना जारी रखना चाहिए। इसके बारे में पूछने पर संगकारा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्हें (रोहित) को पारी का आगाज करना चाहिए, इसमें कोई शक नहीं है। रोहित शर्मा को पिछले साल ही ऐसा करना चाहिए था और मैं खुश हूं कि वह इस साल ऐसा कर रहे हैं। इससे मुंबई इंडियंस को सैकड़े बनाने और मैच जीतने का अच्छा मौका मिलेगा।’ 

कुंबले ने भी इसका समर्थन करते हुए कहा, ‘मुंबई के साथ हमेशा रोहित के साथ मुद्दा रहा। जब मैं सहयोगी स्टाफ के तौर पर मुंबई के साथ था तो वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते थे, उनके लिए पारी शुरू करने का विकल्प था। पिछले साल वह पारी शुरू करना चाहते थे, लेकिन शुरू के दो मैचों में यह अच्छा नहीं रहा और फिर उसने नीचे खेलना शुरू किया।' पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'अगर वह पारी के आगाज का फैसला करते हैं तो उन्हें इसी स्थान पर खेलना चाहिए।’ स्टायरिस ने इस बारे में कहा, ‘उन्होंने कहा है कि वह पारी का आगाज करेंगे, यह भारत के लिए अच्छा है, क्योंकि विश्व कप पास ही है।’