भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवर के उपकप्तान और सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा का पिछले कुछ सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट में वर्चस्व बढ़ा है। रोहित शर्मा ने जबरदस्त प्रदर्शन कर खासा प्रभावित किया है और अपने आप को विश्व क्रिकेट में खतरनाक बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया है।
रोहित शर्मा का इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल में है खास मुकाम
इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा रोहित शर्मा की बात जब आईपीएल को लेकर करें तो वहां तो उन्होंने पहले सीजन से ही अपने नाम की गूंज पूरे क्रिकेट जगत में फैलाई है।

रोहित शर्मा आईपीएल में बल्लेबाजी के मामले में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में टॉप-3 में मौजूद हैं जिन्होंने अब तक 176 मैचों में 4500 से ज्यादा रन बना लिए हैं।
रोहित शर्मा बना चुके हैं 4500 से ज्यादा रन और तीन बार बन चुके हैं चैंपियन
इतना ही नहीं बल्लेबाजी में तो रोहित शर्मा का कोई जवाब ही नहीं है साथ ही वो कप्तानी में भी आईपीएल के सबसे सफलतम कप्तान रहे हैं। रोहित शर्मा ने महेन्द्र सिंह धोनी के साथ संयुक्त रूप से 3 बार आईपीएल खिताब को अपने नाम किया है।

इसके अलावा बात करें जब सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहने की तो उसमें भी रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताबी जीत वाली टीम में शामिल रहे हैं क्योंकि साल 2009 में वो डेक्कन चार्जर्स की विनिंग टीम का हिस्सा रहे हैं।
ब्रेट ली ने रोहित शर्मा को बताया विनाशकारी बल्लेबाज
रोहित शर्मा आईपीएल में 5 हजार रन बनाने के करीब हैं और उनकी बल्लेबाजी को बड़ी करीब से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तूफानी गेंदबाज ब्रेट ली ने देखा है और वो रोहित शर्मा को सबसे खतरनाक बल्लेबाज मानते हैं।
.@BrettLee_58: Rohit is a devastating batsman if he gets going.#OneFamily #CricketMeriJaan #MumbaiIndians #KXIPvMI
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 30, 2019
ब्रेट ली ने रोहित शर्मा को आईपीएल के विध्वंसक बल्लेबाज बताया है। मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने अपने ऑफिशियद ट्वीटर हैंडल पर ब्रेट ली के द्वारा रोहित शर्मा के लिए कहे कथन को शेयर किया है जिसमें ब्रेट ली ने कहा है कि “वो जिस तरह से जा रहे हैं एक विनाशकारी बल्लेबाज बन गए हैं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने विराट नहीं इस भारतीय को बताया सबसे विस्फोटक बल्लेबाज appeared first on Sportzwiki.