Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: अपने पुराने अवतार में लौटे डेविड वॉर्नर, खेली तूफानी पारी

स्पोर्ट्स डेस्क। गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में एक साल का प्रतिबंध ख़त्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के तूफानी खिलाड़ी डेविड वार्नर अपने पुराने अवतार में लौट आये है। जी हाँ, डेविड वार्नर प्रतिबंध पूरा होने के बाद भारत में IPL-12 टीम सनराईज हैदराबाद से जुड़ गए है। वहीं उन्होंने प्रैक्टिस मैच में अपने इरादे दिखा दिए है।

वॉर्नर अपनी फ्रेंचाइजी सनराईज हैदराबाद से शनिवार को जुड़ गए हैं। वार्नर ने 12वां सीजन शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के पहले प्रैक्टिस मैच में ताबड़ोतड़ अर्धशतकीय पारी खेल डाली। सनराइजर्स हैदराबाद A की ओर से खेलते हुए उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद B के खिलाफ 38 गेंदों में 65 रन की तूफानी पारी खेली। वॉर्नर की इस तूफानी पारी का वीडियो सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। वहीं वार्नर के अलावा मनीष पांडे (43 रन पर 67 रन) और दीपेंद्र हुड्डा (27 पर 55 रन) ने भी अपने इरादे दिखा दिए। लेकिन अफ़सोस इस बात का है कि इसके बावजूद टीम जीत नसीब नहीं हुई।

वहीं खबरें है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2019) के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी की IPL से कोशिश करेंगे। आगे वो अच्छी लय में नजर आये तो वर्ल्ड कप टीम में वापसी हो सकती है।

यह भी पढ़े:-

IPL 2019: इस भारतीय बल्लेबाज के नाम दर्ज है ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना है मुश्किल

आतंकी हमले में बाल-बाल बची बांग्लादेश क्रिकेट टीम लौटी स्वदेश, अब ब्रेक लेने के मूड में

इस भारतीय खिलाड़ी ने आज ही के दिन बनाया था क्रिकेट इतिहास का ये विश्व रिकॉर्ड



Herald