क्रिकेट जगत की सबसे हाई वॉल्टेज टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का सेट तैयार हो चुका है। अब तो इसमें शामिल सभी फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी भी अपना धमाल करने पहुंच चुके हैं। लेकिन एक बार की चैंपियन सनराईजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन अब तक नहीं पहुंचे हैं।
केन विलियम्सन की गैरमौजूदगी में ये तीन हैं कप्तानी के दावेदार
न्यूजीलैंड और सनराईजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोट लग गई थी। उस चोट के ठीक होने में अभी कुछ वक्त लग सकता है।

ऐसे में अब सनराईजर्स हैदराबाद की मुश्किल बढ़ गई हैं कि केन की गैरमौजूदगी में कप्तानी का जिम्मा किसे दिया जाए। लेकिन स्पोर्ट्ज विकी आपके सामने इस रिपोर्ट में बताता है उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिनको मिल सकती है कुछ मैचों में टीम की कमान.
डेविड वार्नर
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर बॉल टेंपरिंग मामले में एक साल के प्रतिबंध को झेलने के बाद एक बार फिर से आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। डेविड वार्नर को पिछले साल सनराईजर्स हैदराबाद ने भी निलंबित कर दिया था।

लेकिन डेविड वार्नर को वापसी के साथ ही कप्तानी का जिम्मा भी मिल सकता है। वैसे तो इसकी उम्मीद कम थी लेकिन केन विलियम्सन की चोट ने डेविड वार्नर के शुरुआती मैचों में कप्तान बनने की संभावना को जगाया है। वार्नर अपनी कप्तानी में 2016 में सनराईजर्स हैदराबाद को खिताब दिला चुके हैं।
भुवनेश्वर कुमार
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को आईपीएल का एक लंबा अनुभव हो चुका है। भुवनेश्वर कुमार पिछले सीजन में केन विलियम्सन के डुपिटी थे।

ऐसे में इस बार केन विलियम्सन का चोट के कारण कुछ मैचों में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है इसे देखते हुए सनराईजर्स हैदराबाद का टीम मैनेजमेंट भुवनेश्वर कुमार के हाथों कमान सौंप सकता है।
मनीष पांडे
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे वैसे तो पिछले काफी समय से भारतीय टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं। मनीष पांडे को उनकी फॉर्म ने बाहर का रास्ता तो दिखाया।

लेकिन सनराईजर्स हैदराबाद के लिए मनीष पांडे बहुत ही अहम खिलाड़ी हैं। मनीष पांडे का पिछले सीजन कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा लेकिन इस बार केन विलियम्सन की गैर मौजूदगी उन्हें कप्तानी का टिकट दिलवा सकती है। हाल ही में मनीष पांडे की अगुवायी में कर्नाटक ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट को अपने नाम किया था।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- केन विलियम्सन का शुरुआती मैचों में खेलना मुश्किल, ये तीन खिलाड़ी हैं कप्तानी के दावेदार appeared first on Sportzwiki.