Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- इस सीजन खेलने वाली हर एक फ्रेंचाइजी के इन विदेशी खिलाड़ियों को शायद ही मिले कोई मैच खेलने का मौका

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के लिए बिसात बिछने को है अब तो बस समय और मोहरों का इंतजार है।  ये समय भी 23 मार्च यानि अब से 10 दिनों में खत्म हो जाएगा। आज आईपीएल में हम विदेशी खिलाड़ियों को लेकर जिक्र करते हैं जो इस केशरिच लीग के शुरु होने का इंतजार कर रहे हैं।

सिर्फ 4 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं प्लेइंग इलेवन का हिस्सा

आईपीएल का आगाज साल 2008 से हुआ है उसके बाद से ही विदेशी खिलाड़ियों ने अपना जबरदस्त कमाल दिखाया है। पहले मैच में ब्रैंडन मैकुलम के तूफानी शतक से लेकर साल 2013 के सीजन में क्रिस गेल की 175 रनों की पारी को कोई भूल नहीं सकता है।

इस लीग में विदेशी खिलाड़ियों के नियमों की बात करें तो यहां स्क्वॉड में अधिकतम 8 खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है तो वहीं एकादश में अधिकतम 4 खिलाड़ी हो सकते हैं।

कई विदेशी खिलाड़ी जिन्हें शायद ही मिले कोई मैच खेलने का मौका

लेकिन कई बार देखने को मिला है जब विदेशी खिलाड़ी भले की स्क्वॉड का हिस्सा तो होते हैं पर उन्हें पूरे सीजन में टीम के संयोजन के कारण मौका नहीं मिल पाता है।

तो आज हम आपको बताते हैं इस सीजन में सभी टीमों के ऐसे खिलाड़ी जो टीम का हिस्सा हैं लेकिन उन्हें शायद एक भी मैच खेलने का मौका ना मिले।

राजस्थान रॉयल्स

आईपीएल के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के टीम के कई विदेशी खिलाड़ी शायद ही इस बार खेलेंगे। ऐसे में उनके पास जो खिलाड़ी हैं, उनमें चार ही खिलाड़ी विदेशी हैं तो ऐसे में सभी खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा। तो इस रिपोर्ट में हम राजस्थान रॉयल्स को बाहर रखते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स- डेविड विली

चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के बार इस बार एक से एक शानदार विदेशी खिलाड़ी मौजूद हैं। साथ ही इसमें इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी डेविड विली भी मौजूद हैं।

डेविड विली एक शानदार खिलाड़ी हैं। डेविड विली के पास बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में भी अच्छा करने की काबिलियत है।

लेकिन इसके बाद भी पिछले सीजन में केवल 3 ही मैच खेलने को मिले। चेन्नई की टीम के तीन विदेशी स्लॉट तय हैं जिसमें शेन वाटसन, लुंगी एनगिडी और ड्वेन ब्रावो तय हैं, लेकिन विली की जगह और भी विदेशी विकल्प हैं ऐसे में विली का खेल पाना मुश्किल नजर आ रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स- शेफ्रोन रदरफोर्ड

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार अपने एक नए नाम और नए कलेवर में उतरने जा रही है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में भी एक से एक बेहतरीन विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

इस फ्रेंचाइजी ने इस सीजन के लिए वेस्टइंडीज के युवा खिलाड़ी शेफ्रोन रदरफोर्ड को लिया है। जिन्होंने सीपीएल में काफी खतरनाक बल्लेबाजी की थी। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के पास जिस तरह के विदेशी खिलाड़ी हैं उससे तो इनका टीम में खेलना आसान नहीं होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- हेनरिच क्लासेन

आईपीएल में एक से एक स्टार खिलाड़ियों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में भी विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो कई शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं। इस टीम ने इस सीजन अपने विदेशी खिलाड़ियों में दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी हेनरिच क्लासेन को शामिल किया है।

लेकिन इस टीम में जिस तरह के विदेशी खिलाड़ी हैं उसे देखकर तो क्लासेन को मौका मिलना मुश्किल है।

सनराईजर्स हैदराबाद- बिली स्टेनलेक

आईपीएल के पिछले सीजन की उपविजेता टीम और एक बार चैंपियन बनने वाली सनराईजर्स हैदराबाद की टीम में भी विदेशी खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट है। सनराईजर्स हैदराबाद के पास इस बार डेविड वार्नर की वापसी हो चुकी है

ऐसे में तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना बहुत ही मुश्किल रहेगा। क्योंकि टीम के पास केन विलियम्सन, शकीब अल हसन, जॉनी बेयरस्टो और राशिद खान जैसे खिलाड़ी भी मौजूद हैं।

मुंबई इंडियंस- एडम मिल्ने

आईपीएल की सबसे सफलतम टीमों में से एक मुंबई इंडियंस इस बार चौथे खिताब को जीतना चाहेगी। इन्होंने इसके लिए अपनी टीम में कई विदेशी स्टार खिलाड़ियों को जगह दी है

तो साथ ही इस सीजन में उन्होंने एडम मिल्ने को भी शामिल किया है। अपनी गेंदबाजी से काफी मजबूत नजर आने वाली मुंबई इंडियंस की टीम एडम मिल्ने को एक भी मैच खेलने का मौका दे वैसा लग तो नहीं रहा है।

कोलकाता नाइट राईडर्स- एनरिच नोट्जे

आईपीएल में अब तक दो बार खिताब जीत चुकी कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम के पास भी विदेशी खिलाड़ियों की एक शानदार लिस्ट मौजूद है। इस टीम में विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो कई शानदार खिलाड़ी हैं तो साथ ही उन्होंने इस साल दक्षिण अफ्रीका के  युवा खिलाड़ी एनरिच नोट्जे को मौका दिया।

स्पीड स्टार एनरिच नोट्जे को टीन में तो शामिल किया है लेकिन इनको एक मैच भी खेलने का मौका मिले वैसे आसार नहीं दिख रहे हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब- हर्डस विलजोन

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अपने पहले खिताब की तलाश कर रही है। इसी कारण से इन्होंने अपने पिछले सीजन की टीम से काफी खिलाड़ियों को बाहर एक नई टीम का निर्माण किया है। इस टीम में कई विदेशी बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं।

इनकी लिस्ट में इन्होंने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज हर्डस विलजोन को शामिल किया है लेकिन जिन खिलाड़ियों से सजी किंग्स इलेवन पंजाब नजर आ रही है उससे तो नहीं लगा रहा कि वो एक भी मैच खेलने में कामयाब रहेंगे।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- इस सीजन खेलने वाली हर एक फ्रेंचाइजी के इन विदेशी खिलाड़ियों को शायद ही मिले कोई मैच खेलने का मौका appeared first on Sportzwiki.