स्पोटर्स डेस्क।आईपीएल के 12वें सीजन में सबसे महंगे बिकने वाली गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का डेब्यू मैच ही बहुत शर्मनाक रहा है। वरुण चक्रवर्ती को इस सीजन के लिए उनकी बेस प्राइस से ज्यादा में खरीदा गया था। वरूण की बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें उनकी बेस प्राइज से लगभग 42 गुना ज्यादा की कीमत में खरीदा गया था। इस सीजन में वरूण में सबसे महंगे प्लेयर के रूप में डेब्यू किया है और 8.4 करोड़ के साथ किंग्स से जुड़े है। लेकिन वरूण के नाम पहले मैच में ही इतना शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया जो उनके लिए किसी बूरे सपने से कम नहीं है।
पंजाब की हार का कारण बना अश्विन का ये गलत फैसला
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर. अश्विन ने जैसे ही वरुण चक्रवर्ती को ओवर करने के लिए गेंद देने का फैसला किया तो लगा की अब कुछ नया होने वाला है। लेकिन वरूण के पहले डेब्यू मैच में ही 25 रन लुटा दिए जो उनके लिए किसी शर्मनाक रिकॉर्ड से कम नहीं है।
27 साल के लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने आईपीएल 2019 के लिए नीलामी में ही अपने नाम की धूम मचा दी थी। वरुण चक्रवर्ती अपनी सात प्रकार की गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और वरूण ऑफब्रेक, लेगब्रेक, गुगली, कैरम बॉल, फ्लिपर, टॉपस्पिन, पैर की उंगलियों पर यॉर्कर जैसी गेंदबाजी करने में सक्षम है। कल का मैच वरूण के लिए अच्छा नहीं रहा और क्रिकेट एक मैच से किसी खिलाड़ी की क्षमता के बारे में पता नहीं चल पाता है।
Herald