Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: स्टीव स्मिथ रॉयल्स के शिविर से जुड़े, रॉयल्स इस दिन करेंगी इस सीजन की शुरूआत

इंटरनेट डेस्क। कंगारू टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में बॉल से छेड़छाड़ करने के मामलें में पिछले कई महिनों से टीम से बाहर चल रहे है। इस बीच गेंद से छेड़छाड़ के मामलें में टीम से बाहर चल रहे स्टीव स्मिथ का बैन अब खत्म होने वाला है। स्टीव स्मिथ का 29 मार्च को बॉल टैंपरिंग मामलें से बैन हट जाएगा।

इसी बीच स्टीव स्मिथ के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार स्टीव स्मिथ आज इंडियन प्रीमियम लीग यानी कि आईपीएल के लिए अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के शिविर से जुड़ गए है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार स्मिथ आज जयपुर पहुंच गए है और वो टीम के साथ मैदान में अभ्यास करते हुए नजर आएंगे। इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप से पहले आईपीएल प्रतियोगिता स्टीव स्मिथ के लिए अभ्यास की तरह काम करेगा।

विश्व कप के लिये आस्ट्रेलियाई टीम में वापसी की कोशिश में जुटे स्टीव स्मिथ से राजस्थान रायल्स को आईपीएल के 12वें सीजन में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। राजस्थान रॉयल्स के ब्रांड दूत शेन वार्न ने कहा कि उन्हें यकीन है कि आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान की रनों की भूख कम नहीं हुई होगी और वो आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर विश्वकप टीम में जगह बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही वार्न ने कहा कि स्मिथ के अनुभव, जुनून और रनों की भूख का टीम को फायदा मिलेगा। साथ ही आपको बता दें कि आईपीएल के 12वें सीजन की शुरूआत राजस्थान रॉयल्स 25 मार्च से किंग्स इलेवन पंजाब के साथ करेगी।