Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- युवराज सिंह ने मुंबई इंडियंस के इस पोस्ट पर बनाया खुद का मजाक, कहा कुछ ऐसा देख नहीं रुकेगी हंसी

भारतीय क्रिकेट टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह एक समय भारतीय मिडिल ऑर्डर की जान थे। युवराज सिंह ने भारतीय टीम में एक ऐसा सिक्का जमाया था, जिससे विरोधी टीम कांपनें लगती थी, लेकिन अब ये बल्लेबाज अपने करियर में आखिरी पड़ाव पर खड़ा है, ऐसा माना जा रहा है, कि युवराज सिंह इस साल अपना अंतिम आईपीएल खेल सकते हैं.

युवराज सिंह मुंबई इंडियंस के लिए खेलने को हैं तैयार

युवराज सिंह को अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर एक और मौका मिला है और वो मौका आईपीएल में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने दिया है, जिनके लिए इस बार युवराज सिंह दम भरते नजर आएंगे।

युवराज सिंह को इस आईपीएल नीलामी में पहले दौर में किसी टीम ने नहीं खरीदा। जिससे लग रहा था कि युवराज सिंह का आईपीएल करियर भी खत्म, लेकिन आखिर में युवी को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइज में अपनी तरफ कर लिया।

युवराज सिंह इस सीजन चाहते हैं अपने आपको साबित करना

ऐसे में युवराज सिंह के लिए ये सीजन बहुत ही खास रहेगा। युवराज सिंह को किसी तरह से इस आईपील सीजन में अपने आपको साबित करना होगा कि वो अभी चुके नहीं हैं और उनमें पहले जैसा दमखम मौजूद है।

क्योंकि पिछले कुछ सालों मे युवराज सिंह ने कुछ भी हासिल नहीं किया है और कई चीजों खोई हैं। जिसमें उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह गंवायी तो पिछले सीजन में अपनी घरेलू फ्रेंचाइजी पंजाब की किंग्स इलेवन पंजाब से भी हाथ धोया है।

युवराज सिंह ने अपने इस वीडियो में की खुद की आलोचना

ऐसे में युवी किसी तरह से इस सीजन में अपने आपको साबित करना तो चाहते हैं और इसके लिए वो उत्सुक भी हैं लेकिन लगता है युवी को खुद पर भरोसा नहीं जगा है। तभी तो उन्होंने अपनी खुद की खिंचायी कर ली।

दरअसल उनकी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने ट्वीटर हैंडल पर युवराज सिंह का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियों में युवी अभ्यास के लिए मैदान में एन्ट्री कर रहे हैं। इसके साथ ही एमआई ने लिखा कि “और फिर आए युवराज सिंह और धागे खोल दिए।”

फिर क्या था मुंबई इंडियंस ने तो युवराज सिंह को आत्मविश्वास देने की कोशिश की, लेकिन युवराज सिंह खुद ने इस ट्वीट पर रिट्वीट किया और लिखा कि “भाई साहब थोड़ा तेज चल लो.”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- युवराज सिंह ने मुंबई इंडियंस के इस पोस्ट पर बनाया खुद का मजाक, कहा कुछ ऐसा देख नहीं रुकेगी हंसी appeared first on Sportzwiki.