Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- चार मैचों के बाद पर्पल कैप की दौड़ में टॉप पर है यह दिग्गज खिलाड़ी, भारतीयों का दबदबा कायम

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, सभी टीम के खिलाड़ी हर मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं.

ये हैं वो पांच गेंदबाज जो हैं पर्पल कैप की होड़ में

इस मैच में भले ही बल्लेबाजों के प्रदर्शन के बाद ऑरेंज कैप की रेस में तो फर्क पड़ा, लेकिन गेंदबाजी में ऐसा कोई प्रदर्शन नहीं देखने को मिला जिससे कि पर्पल कैप की दौड़ में कुछ फर्क हो।

तो आपको इस रिपोर्ट में दिखाते हैं इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले उन पांच गेंदबाजों के बारे में जो बने हुए हैं पर्पल कैप होल्डर की रेस में

इमरान ताहिर- 3 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर ने पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की। इमरान ताहिर ने शानदार गेंदबाजी कर 3 विकेट अपने नाम किए। और अपने उसी प्रदर्शन के दम पर वो ही पर्पल कैप की होड़ में सबसे पहले नंबर पर काबिज हैं।

हरभजन सिंह- 3 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स के फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ ओपनिंग मैच में ही जबरदस्त गेंदबाजी की। भज्जी ने पहले मैच में 3 विकेट लेकर पर्परल कैप की दौड़ में अपने आपको स्थापित कर दिया है।

kohli-de-villiers-take-important-wickets-harbhajan

मिचेल मैक्लेनाघन- 3 विकेट

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन ने अपनी गेंदबाजी से आईपीएल के इस सीजन के पहले ही मैच में छाप छोड़ी। मिचेल मैक्लेनाघन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट हासिल किए।

रविन्द्र जडेजा- 2 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में एक से एक स्पिन गेंदबाज हैं जिसमें ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा भी बेहतरीन शुरुआत कर चुके हैं। आरसीबी के खिलाफ खेले गए पहले मैच में रविन्द्र जडेजा ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 2 सफलताएं हासिल की।

कगिसो रबाडा- 2 विकेट

तूफानी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सबसे बड़े गेंदबाजी हथियार हैं। कगिसो रबाडा ने अपने पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इसे साबित भी कर दिया। रबाडा ने मुंबई के खिलाफ पहले मैच में दो सफलताएं हासिल की।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- चार मैचों के बाद पर्पल कैप की दौड़ में टॉप पर है यह दिग्गज खिलाड़ी, भारतीयों का दबदबा कायम appeared first on Sportzwiki.