क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। आईपीएल -12 की शुरूआत के साथ ही सभी टीमों की नजरें भी टाइटल पर लग चुकी है। जिसमें पहली बार खिताब का इंतजार कर रही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम भी शामिल हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम है पहली बार खिताब जीतने को तैयार
किंग्स इलेवन पंजाब को इस बार खिताब की जीतने की उम्मीदें हैं और वो अपने अभियान के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अपने आईपीएल इतिहास में खिताब का सूखा खत्म करने का इरादा रखने वाली किंग्स इलेवन पंजाब में इस बार कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर से टीम को बदलते हुए कई खिलाड़ियों को शामिल करने के साथ ही सपोर्टिंग स्टाफ में भी कुछ नए चेहरों को मौका दिया।
वर्कलोड को देखते हुए मोहम्मद शमी सहित कई खिलाड़ियों को दिया जाएगा आराम
इन चेहरों में से एक मुख्य कोच माइक हेसन ने किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर बड़ा बयान दिया है। माइक हेसन ने साफ किया कि टूर्नामेंट के दौरान बीच-बीच में मोहम्मद शमी को आराम दिया जाएगा।

माइक हेसन ने कहा कि
“मैंने केएल राहुल और मोहम्मद शमी के साथ बातचीत की है। वो आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन हम उन्हें मैचों के बीच आराम देंगे। हम टूर्नामेंट के बीच में उन जैसे खिलाड़ियों का प्रबंधन करेंगे।”
कोच माइक हेसन का बयान, जरूरत पड़ने पर देंगे आराम
माइक हेसन ने आगे कहा कि
“अगर वो आईपीएल में मैचों के बीच थकान महसूस करते हैं, तो उन्हें आराम मिलेगा। उन्हें अतिरिक्त अभ्यास या आराम की जरूरत होगी तो हम देंगे। हमें ये देखना है कि टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है। लेकिन वे अच्छे प्रदर्शन को बेताब हैं।”

विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर माइक हेसन ने कहा कि
“उपलब्धता का मामला होगा लेकिन हमें उतना खास असर नहीं पड़ेगा। अफगानिस्तान के खिलाड़ी ग्रुप चरण में बाद में आएंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी प्लेऑफ में आएंगे। ऑस्ट्रेलिया में शेफील्ड शील्ड फाइनल भी है लेकिन हमारे पास काफी खिलाड़ी हैं।”
विदेशी खिलाडियों को लेकर भी रखना होगा ध्यान
माइक हेसन का कहना है कि
“उम्मीद है ये कोई ये कोई बड़ी परेशानी नहीं बनेगी। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान का भी विश्व कप के लिए अपनी-अपनी टीमों में चुना जाना तय है, ऐसे में हमें इनके वर्कलोड का भी ध्यान रखना होगा।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- भारत को विश्वकप जीताने के लिए इस खिलाड़ी को पुरे सीजन आराम देने को तैयार हैं किंग्स इलेवन पंजाब के कोच माइक हेसन appeared first on Sportzwiki.