हार के साथ आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी श्रीलंका से आई है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेदबाज लसिथ मलिंगा को आईपीएल मे खेलने जाने की अनुमति दे दी है. मलिंगा मुंबई की टीम बहुत बड़े गेदबाज है. बुमराह के पिछले मैच मे चोटिल होने के बाद डेथ ओवर मे कोई अच्छा गेदबाज न होने से टीम की परेशानी बढ़ गयी है.
पहले श्रीलंका की घरेलू टूनामेंट में खेलने वाले थे मलिंगा

श्रीलंका की छोटे फोर्मेट के कप्तान लसिथ मलिंगा अभी साउथ अफ्रीका से सीरिज खेल कर वापस आ रहे हैं. जिसके बाद उनको आईपीएल खेलना था, लेकिन श्रीलंका टीम के चयनकर्ता ने वर्ल्ड कप में चयन के लिए एक मापदंड रख दिया था, जिसमे कहा गया था, कि जो खिलाड़ी वर्ल्ड कप की टीम में खेलना चाहता है उसको श्रीलंका की घरेलू टूनामेंट में खेलना ही होगा नहीं तो वो वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा नहीं बन पायेंगे.
लेकिन अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा है, कि
“मलिंगा को आईपीएल का हिस्सा बनने से बोर्ड को कोई परेशानी नहीं है, क्योंकी आईपीएल एक बड़ा टूनामेंट है, जिसमे वर्ल्ड के सभी बड़े बल्लेबाज हिस्सा लेते है. आईपीएल मे खेलने से मलिंगा का ज्यादा अच्छा अभ्यास हो जायेगा.”
अपने पहले मैच में दिल्ली से हार गयी थी मुंबई की टीम

मुंबई की टीम अपने पहले मैच में दिल्ली की टीम से हार गयी थी. मलिंगा के वापस आने से मुंबई की तेज गेदबाजी में अब और धार आ गयी है अब जितनी जल्दी बुमराह ठीक हो जायेंगे उतना अच्छा मुंबई के लिए ये सीजन जायेगा, क्योंकी बुमराह और मलिंगा की जोड़ी के एक साथ खेलने से मुंबई की टीम की डेथ ओवर की समस्या हल हो जाएगी. ये दोनों ही गेदबाज किसी भी समय गेदबाजी कर सकते हैं और विकेट हासिल करने की क्षमता रखते हैं
आईपीएल के बाद क्या होता है आईपीएल ट्रॉफी का ? किसके पास रखी जाती है ये ट्रॉफी, जाने
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें..
The post IPL 2019: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दी अनुमति, जल्द ही मुंबई इंडियंस का हिस्सा होंगे लसिथ मलिंगा appeared first on Sportzwiki.